फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लाखों की वसूली का मामला : फॉर्च्यूनर से 4 करोड़ से ज्यादा कैश, लाखों की ज्वेलरी, दो पिस्टल और अफीम बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। लाखों की वसूली मामले में गिरफ्तार अनिल भल्ला केस में नया खुलासा हुआ है। सोमवार को सेक्टर -2 की मार्केट की पार्किंग से अनिल भल्ला के पारिवारिक सदस्यों की फॉर्च्यूनर से 4 करोड़ से ज्यादा का कैश, लाखों की ज्वेलरी, दो पिस्टल और अफीम बरामद किया है। पुलिस की जांच के मुताबिक पार्किंग से मिली फॉर्च्यूनर गाड़ी आरोपी अनिल भल्ला की बताई जा रही है। गाड़ी में मौजूद अनिल भल्ला की पत्नी अंजू, पुत्रवधू अंजली और गौरव से पूछताछ करने और बरामद कैश की गिनती करने के बाद मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है। गाड़ी में मौजूद दो बच्चों को उनके घर भेज दिया गया है। वहीं गाड़ी से बरामद कैश की गिनती के लिए पुलिस ने काउंटिंग मशीन मंगवाई। करीब डेढ़ घंटे तक कैश गिना गया।
विज्ञापन

चार घंटे से ज्यादा समय तक चली पूछताछ
फॉर्च्यूनर को कब्जे में लेने के बाद दोनों महिलाओं और एक अन्य व्यक्ति को सेक्टर 2 पुलिस चौकी लाया गया। चौकी के बाहर से लेकर भीतर तक दर्जनों पुलिस मुलाजिमों को तैनात किया गया। हिरासत में लिए दोनों महिलाओं और व्यक्ति से एसीपी अमन कुमार, एसीपी सुरेंद्र कुमार और महिला पुलिस अधिकारियों द्वारा करीब 4 घंटे से ज्यादा समय तक पूछताछ की गई। रात करीब 10 बजे तक पुलिस इस मामले में मनी लॉन्ड्रिंग, आर्म्स एक्ट और एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।
बैंक के पास पार्किंग में पकड़े तीनों लोग
पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक दो महिलाओं समेत तीन लोग सेक्टर 2 के एक बैंक के लॉकर से करोड़ों रुपये और ज्वेलरी निकालकर जैसे ही फॉर्च्यूनर की तरफ बढ़ने लगे तभी पुलिस की टीम ने दोनों महिलाओं और एक व्यक्ति से कैश से भरा बैग अपने कब्जे में ले लिया। इसके बाद फॉर्च्यूनर को चेक करने पर पिस्टल और अफीम भी बरामद हुआ। देर शाम करीब 7 बजे डीसीपी सुरेंद्र पाल सिंह सेक्टर 2 पुलिस चौकी में पहुंचे। वे करीब 15 मिनट तक चौकी में रहे और दोनों एसीपी से मामले की जानकारी ली। करीब 7.15 बजे के बाद वे पुलिस चौकी से बाहर निकले। डीसीपी ने इस मामले में कुछ भी कहने से मना कर दिया।
विज्ञापन

परिजनों को अनिल भल्ला से नहीं मिलने दिया
अनिल भल्ला के परिजन सेक्टर 2 पुलिस चौकी मिलने पहुंचे। पुलिस अधिकारियों ने उनको नहीं मिलने दिया। परिजन पुलिसकर्मियों से मिन्नते करते नजर आए, लेकिन पुलिस ने उन्हें बैरंग लौटा दिया। सोमवार को जिस बैंक से करोड़ों रुपये निकाले गए थे, उस बैंक में अनिल भल्ला और उसके परिजनों के बैंक खातों को पुलिस खंगालेगी। पिछले कुछ माह में बैंक खाता से किसके-किसके खाते में पैसा ट्रांसफर किया गया है, इसकी भी डिटेल पुलिस खंगालेगी।
एसीपी विजय नेहरा ने किया ज्वाइन
एसीपी विजय नेहरा ने इस्तीफा वापस लेकर सोमवार को ज्वाइन कर लिया है। सोमवार की सुबह ऑफिस के समय वह काम पर सेक्टर 1 स्थित एसीपी दफ्तर पहुंचे और अपना काम किया। हालांकि उन्होंने इस्तीफा को लेकर कोई बयान देने से इनकार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें