फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सांस्कृतिक संध्या : बच्चों ने भंगड़ा और गिद्दा डाला

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। सेक्टर 16 के पंजाब कला भवन में डांस एंड आर्ट रिसर्चर्स सोसाइटी (डार) की ओर से कला प्रदर्शनी और सांस्कृतिक कार्यक्त्रस्म का आयोजन हुआ। इस मौके पर 43 कलाकारों के आर्ट वर्क और 20 विद्यार्थियों के काम प्रदर्शित किए गए हैं। इस मौके पर छह विद्यार्थियों को सम्मानित भी किया गया।
विज्ञापन

कार्यक्त्रस्म के दौरान सबसे पहले छोटे बच्चों ने सरस्वती वंदना पेश की। इसके बाद उन्होंने पंजाबी कव्वाली और लोक नाच शम्मी, लुड्डी, भंगड़ा और गिद्दा पेश किया। दर्शकों ने तालियां बजाकर कलाकारों का उत्साह बढ़ाया।
कार्यक्त्रस्म में फिल्म निर्देशक निर्माता और लेखक जगदीप सिद्धू मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित हुए। डार के चेयरमैन प्रवेश कुमार और अध्यक्ष डॉ. राहुल धीमान ने बताया कि इसमें कुल 132 वर्क जिसमें आठ स्कल्पचर भी प्रदर्शित किए गए हैं। यह प्रदर्शनी 31 मई तक चलेगी। इस मौके पर कैटलॉग का भी विमोचन किया गया। इस मौके पर कलाकारों को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें