पंचकूला। विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता ने सेक्टर-17 स्थित अपने आवास पर जनता दरबार लगाकर लोगों की समस्याएं सनीं। उन्होंने बिजली निगम के अधिकारियों को 22 जून को मां शेरों वाली मंदिर राजीव कॉलोनी में लोगों के बिलों की समस्याएं सुलझाने के लिए कैंप लगाने के निर्देश दिए।
जनता दरबार में विस अध्यक्ष ने करीब 50 समस्याओं को सुना और अधिकतर का टेलीफोन के माध्यम से संबंधित अधिकारियों से बातचीत कर मौके पर ही समाधान किया। राजीव कॉलोनी के निवासियों ने विधानसभा को बिजली के बढ़े बिल आने की समस्या के बारे में भी अवगत करवाया। इस पर ज्ञानचंद गुप्ता ने बिजली निगम के अधिकारियों को उनकी समस्या का निदान करने के निर्देश दिए।
हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष ने अधिकारियों को जिले के लोगों की समस्याओं को लंबित ना रखकर जल्द से जल्द निदान करने के लिए निर्देश दिए। इस अवसर पर बीजेपी जिला उपाध्यक्ष एवं पार्षद हरेंद्र मलिक, पूर्व चेयरमैन अशोक शर्मा, युवा मोर्चा के महामंत्री अमरेंद्र सिंह, पार्षद सतबीर, महामंत्री सिद्धार्थ राणा, बीपी सिंघल सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।