फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निकायों के अध्यक्ष पद पुरुष, महिला के लिए आरक्षित

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। हरियाणा सरकार ने 46 निकायों के अध्यक्ष पद पुरुष और महिला उम्मीदवारों के लिए आरक्षित कर दिए हैं। शहरी स्थानीय निकाय विभाग के प्रधान सचिव की ओर से 20 मई को इसकी अधिसूचना जारी की गई है। अधिसूचना के अनुसार कालका नगर परिषद, साढौरा नगर पालिका, इस्माईलाबाद नगर पालिका, हांसी नगर परिषद, गोहाना नगर परिषद, नूहं नगर परिषद, उचाना नगरपालिका, लाडवा नगरपालिका, टोहाना नगरपरिषद, होडल नगर परिषद, मंडी डबवाली नगरपरिषद, भूना, बरवाला, निसिंग, चरखी दादरी, रानियां, तरावड़ी, पुन्हाना, फिरोजपुर झिरका, गन्नौर, घरौंडा, पिहोवा, महेंद्रगढ़, समालखा, शाहबाद, नारनौल, नरवाना, कैथल, भिवानी, सफीदों, झज्जर, बावल, बहादुरगढ़ और नांगल चौधरी निकायों के अध्यक्ष पद सामान्य वर्ग के लिए आरक्षित रहेंगे।
विज्ञापन

इनमें साढौरा , इस्माईलाबाद, नारनौल, नरवाना, कैथल, जींद, भिवानी, सफीदों, बहादुरगढ़ और नांगल चौधरी नगर निकायों के अध्यक्ष पद को (सामान्य ) महिला वर्ग में से भरा जाएगा।
कुंडली, पलवल, फतेहाबाद, राजौंद, असंध, ऐलनाबाद, सोहना, चीका और महम का अध्यक्ष पद अनुसूचित जाति (एससी) के लिए आरक्षित होगा। कुंडली, सोहना, चीका और महम में अनुसूचित जाति महिला अध्यक्ष होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें