पंचकूला। जनशक्ति आवाज मंच की एक बैठक सोमवार को पंचकूला जिला न्यायालय परिसर में आयोजित की गई। इस बैठक में जनशक्ति आवाज मंच के राष्ट्रीय संयोजक रणधीर सिंह बधराण की अध्यक्षता में अलग हरियाणा उच्च न्यायालय के मुद्दे को लेकर बुलाई गई थी। इसमें पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय से अलग हरियाणा उच्च न्यायालय की मांग के समर्थन को लेकर सर्वसम्मति से प्रस्ताव रखा गया। इस प्रस्ताव को केंद्र सरकार, विपक्ष के नेता अभय चौटाला, अन्य राजनीतिक दलों और निर्वाचित निर्दलीय विधायकों को भेजा जाएगा।
इस बैठक के बाद मंच की कार्यकारिणी का विस्तार भी किया गया। इसमें कई अधिवक्ताओं को मंच के पदाधिकारियों के रूप में नामित किया गया। रणधीर बधराण ने कहा कि कार्यकारिणी के विस्तार से जनशक्ति आवाज मंच को नई मजबूती मिलेगी। नामित किए गए पदाधिकारियों में वरिष्ठ उपाध्यक्ष संजय पंघाल, राज्य कार्यकारिणी समिति के अध्यक्ष सुमेंद्र बधराण और अंबाला अध्यक्ष सुलेख चंद, एडवोकेट हिमांशु चौहान, सह सचिव एडवोकेट आशीष राणा, सलाहकार एडवोकेट भूपेंद्र कुमार, जिला प्रवक्ता अंकित मलिक, सचिव राजेंद्र कुमार को जिम्मेदारी सौंपी। इस अवसर पर मंच के राष्ट्रीय संयोजक रणधीर सिंह बधराण, जिलाध्यक्ष कृष्ण शर्मा, प्रदेश अध्यक्ष राकेश शर्मा, प्रदेश प्रवक्ता यशपाल राणा, राष्ट्रीय सलाहकार रविकांत एवं गण्यमान्य उपस्थित रहे।