फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचकूला को स्लम फ्री बनाने की तैयारी: राजीव-इंदिरा कॉलोनी सहित खड़क मंगोली के लोगों को दिए जाएंगे प्लॉट

Sat, 21 Oct 2023 01:02 PM IST
निवेदिता वर्मा दीपक शाही, अमर उजाला, पंचकूला

सार

पूर्व मुख्यमंत्री भजन लाल ने सन 1994 में राजीव-इंदिरा कॉलोनी के पुनर्वास की योजना बनाई थी। इस योजना के तहत कॉलोनी के पात्र लोगों को एक-एक मरले का प्लॉट मिलना था। सरकार ने एक प्लॉट की कीमत मात्र 10 हजार रुपये निर्धारित की थी। 
विज्ञापन
झुग्गी -बस्ती - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंचकूला को स्लम फ्री बनाने के लिए राजीव, इंदिरा कॉलोनी सहित खड़क मंगोली के लोगों को एक-एक मरला के प्लॉट देने की तैयारी चल रही है। इस प्रोजेक्ट का खाका और प्रस्ताव तैयार कर हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण ने मंजूरी के लिए फाइल मुख्यमंत्री मनोहर लाल के पास भेज दिया है।

विज्ञापन


प्रोजेक्ट से जुड़ी फाइल सीएम के पास पहुंच गई है। इस दिवाली से पहले खड़ग मंगोली में एक-एक मरला के प्लॉट के लिए ड्रॉ निकाले की तैयारी चल रही है। इनमें 2017 और 2018 के सर्वे में शामिल लोगों को प्लॉट दिया जाएगा। सीएम की तरफ से मंजूरी मिलते ही प्रोजेक्ट को अमली जामा पहले की कवायद एचएसवीपी शुरू करेगा।

खड़ग मंगोली में 50 एकड़ में 5600 प्लॉट काटे जाएंगे। इसमें करीब 25 एकड़ जगह वर्तमान में खाली पड़ी है। वहीं, 25 एकड़ जमीन पर लोगों ने झुग्गी झोपड़ी और पक्के मकान बना रखे हैं। जिन्हें दिवाली तक हटाना एचएसवीपी के लिए मुश्किल होगा। स्थानीय लोगों की मानें तो प्रोजेक्ट का दिवाली तक सिरे चढ़ना मुश्किल है। प्लाटिंग से पहले खड़ग मंगोली के हजारों परिवारों को हटाना पड़ेगा। इतनी तादाद में लोगों को विभाग कहां शिफ्ट करेगा। इसकी कोई रणनीति नहीं बनाई गई है। इस प्रस्ताव को सिरे चढ़ाने के लिए पहले विभाग को जगह खाली करने के लिए नोटिस जारी करना पड़ेगा जो दिवाली तक संभव नहीं है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Ludhiana: टाटा प्लांट में स्क्रैप को रिसाइकिल कर बनाया जाएगा स्टील, उत्तर भारत का पहला ग्रीन प्लांट होगा

29 साल पहले बनी योजना, आजतक सिरे नहीं चढ़ी
पूर्व मुख्यमंत्री भजन लाल ने सन 1994 में राजीव-इंदिरा कॉलोनी के पुनर्वास की योजना बनाई थी। इस योजना के तहत कॉलोनी के पात्र लोगों को एक-एक मरले का प्लॉट मिलना था। सरकार ने एक प्लॉट की कीमत मात्र 10 हजार रुपये निर्धारित की थी। एचएसवीपी द्वारा 1994 में एक कमेटी गठित करके सर्वे करवाया। सर्वे में 5553 झुग्गियां मिली थीं और 4149 लाभार्थी परिवारों की पहचान की गई थी। इसमें 3827 लोगों को प्लॉट देने थे। इसमें से 2802 लोगों ने पैसे जमा करवा दिए। इतना ही नहीं एचएसवीपी द्वारा 306 लोगों को अलॉटमेंट लेटर भी जारी कर दिया था, लेकिन आज तक किसी भी व्यक्ति को प्लॉट नहीं मिला। जिस जगह पर प्लॉट का कब्जा दिया जाना था, वहां जगह आज भी खाली है।

प्लॉट नहीं महज चुनावी शिगूफा
कांग्रेसी नेता डॉ. राम प्रसाद ने बताया कि कालोनी के लोग पिछले नौ साल से एक-एक मरला के प्लॉट की बात सुन रहे हैं। 2017 और 2018 में विस अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता और सीएम मनोहर लाल को ज्ञापन भी दिया गया था। तब से लोगों को एक-एक मरला का प्लॉट मिल रहा है। कभी सुनते हैं नगर निगम लोगों को प्लॉट देगा तो कभी एचएसवीपी प्लॉट देगा। राजीव और इंदिरा कालोनी के लोगों ने तो पैसे भी जमा करवा रखें हैं, लेकिन आजतक लोगों को प्लॉट नहीं मिला। यह महज एक चुनावी शिगूफा है और कुछ नहीं। 
विज्ञापन


राजीव, इंदिरा कालोनी सहित खड़ग मंगोली के सैकड़ों परिवारों को एक-एक मरला का प्लॉट देने की तैयारी चल रही है। सीएम के पास मंजूरी के लिए फाइल भेज दी गई है। दिवाली से पहले एक-एक मरला के प्लॉटों की ड्रॉ निकालने की तैयारी है। 2017 और 2018 के सर्वे में शामिल लोगों को प्लॉट मिलेगा। -ज्ञानचंद गुप्ता, विधान सभा अध्यक्ष हरियाणा।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें