पंचकूला। सेक्टर-20 थाना पुलिस ने दुकानदार पर हमला करने वाले पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान आरिश खाना गांव कुंडी, विशाल राणा रामगढ़, हरेंद्र पीरमुच्छला, विराज पीरमुच्छला और आरोपी सुमित पीरमुच्छला जीरकपुर के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, सेक्टर-4 हरिपुर निवासी विशाल ने दी शिकायत में बताया कि उसकी सेक्टर-20 मार्केट में नूडल की दुकान है। 11 अक्तूबर की देर रात जब वह अपने घर की तरफ जा रहा था तो दुकान से कुछ दूरी पर 2 लड़के आए और उसके साथ गाली गलौज करने लगे। जब उन्हें गाली देने से मना किया तो उन दोनों लड़के अपने अन्य साथियों को लेकर पहुंचे और कसी नुकीली चीज से उस पर हमला दिया। इसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। इसके बाद घायल को उपचार के लिए सेक्टर-6 नागरिक अस्पताल पहुंचाया गया।