फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तैयारी : सराहनीय कार्य करने वाली बालिकाओं को किया जाएगा सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। राष्ट्रीय बालिका दिवस पर अलग-अलग क्षेत्रों में सराहनीय कार्य करने वाली बालिकाओं को सम्मानित किया जाएगा। इसके लिए हरियाणा महिला एवं बाल विकास विभाग की तरफ से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। जिला परियोजना अधिकारी सविता नेहरा ने बताया कि आवेदन करने के लिए 22 नवंबर 2021 अंतिम तिथि निर्धारित की गई है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि ऐसी बालिकाएं जिन्होंने खेल, शिक्षा, सामाजिक कार्य, बहादुरी और मीडिया में सराहनीय कार्य किया है, वे अपने आवेदन सेक्टर-1 स्थित मिनी सचिवालय के नए भवन में जिला कार्यक्रम अधिकारी, महिला एवं बाल विभाग के कमरा नंबर-26 में और विभाग की ई-मेल आईडी पर जमा करवा सकती हैं। उन्होंने बताया कि अधिक जानकारी के लिए दूरभाष नंबर 0172-2590462 पर संपर्क किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें