फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंडी : जिले की तीन अनाज मंडियों में 82355 मीट्रिक टन धान की खरीद हुई: सिंह

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। जिले में खरीफ सीजन 2021-22 में सरकारी खरीद एजेंसियों की तरफ से धान की खरीद का कार्य सुचारु रूप से चल रहा है। अब तक जिले की तीन मंडियों में 82355 मीट्रिक टन धान की खरीद की गई है। इसमें से 50615 मीट्रिक टन हैफेड और 31740 मीट्रिक टन हरियाणा वेयरहासिंग कॉरपोरेशन की तरफ से खरीदी गई है। अब तक तीनों अनाज मंडियों में 80941 मीट्रिक टन धान का उठान किया जा चुका है। उपायुक्त विनय प्रताप सिंह ने बताया कि खरीफ सीजन 2021-22 में जिले में दो सरकारी खरीद एजेंसियों की तरफ से धान की खरीद की जा रही है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि अब तक पंचकूला अनाज मंडी में 7802 मीट्रिक टन धान की खरीद की गई है, जिसमें से 1430 मीट्रिक टन हरियाणा वेयरहाउसिंग कारपोरेशन और 6372 मीट्रिक टन हैफेड की तरफ से खरीद की गई है। इसी प्रकार बरवाला अनाज मंडी में 42874 मीट्रिक टन धान की खरीद की गई है जिसमें से 19370 मीट्रिक टन हरियाणा वेयरहाउसिंग कार्पोरेशन और 23504 मीट्रिक टन हैफेड द्वारा खरीदी गई है। उन्होंने बताया कि रायपुररानी अनाज मंडी में अब तक 31679 मीट्रिक टन धान की खरीद की गई है, इसमें से 10940 मीट्रिक टन हरियाणा वेयरहाउसिंग कॉर्पोरेशन और 20739 मीट्रिक टन हैफेड की तरफ से खरीदी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें