फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाराजगी : वोकेशनल टीचर्स ने मांगों को लेकर किया प्रदर्शन, की नारेबाजी

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। हरियाणा वोकेशनल टीचर्स एसोसिएशन ने अपनी मांगों को लेकर सेक्टर-5 धरनास्थल पर 44वें दिन भी धरना देकर प्रदर्शन किया। शिक्षकों ने उनकी लंबित मांग नहीं मानने पर प्रदर्शन कर रोष प्रकट किया। टीचर्स ने कहा कि सरकार मांगें पूरी नहीं कर रही है। जल्द ही वे महाआंदोलन करेंगे। आंदोलन की अध्यक्षता कैथल जिला प्रधान अनिल दलाल, महिला प्रधान सीमा और महेंद्रगढ़ जिला प्रधान सतबीर सिंह ने की। हरियाणा वोकेशनल टीचर्स एसोसिएशन के राज्य प्रधान अनूप ढिल्लो ने बताया कि जल्द ही फिर से तीन दिन के महाआंदोलन की घोषणा की जाएगी।
विज्ञापन

अब अन्याय सहन नहीं किया जाएगा, जिस देश का भविष्य बनाने वाले सड़कों पर हैं, तो उस देश का भविष्य उज्ज्वल कैसे हो सकता है। इस मौके पर वोकेशनल टीचर्स एसोसिएशन के सलाहकार अश्वनी मलिक, राजनीतिक सलाहकार डॉ. सुरेंद्र, हिसार जोन प्रभारी राजकुमार, सोनीपत जिला प्रधान नवीन, महेंद्रगढ़ जिला उप प्रधान बृजेंद्र यादव, सोनू चौहान, राजकुमार, नवनीत कौर, नीलम, मुकेश, नीतू , आशीष रवीश, संदीप कुमार, प्रदीप तिवारी, वीरेंद्र कुमार, राममेहर, करनैल, प्रिन्स, प्रशांत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें