फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छंटनीग्रस्त स्वास्थ्य कर्मियों की बहाली के आदेश फिर वापस

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। स्वास्थ्य विभाग के छंटनीग्रस्त 500 ठेका कर्मियों की बहाली के आदेश महानिदेशक कार्यालय ने फिर वापस ले लिए हैं। 12 अक्तूबर को महानिदेशक ने सीएमओ को इन कर्मचारियों को ड्यूटी पर वापस लेने के लिए पत्र लिखा था। स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज के आदेश ठेकेदारों के सामने बेमानी साबित हो रहे हैं। इससे पहले मई में जारी आदेश भी वापस लिए जा चुके हैं।
विज्ञापन

सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा ने स्वास्थ्य मंत्री से आदेश लागू कराने व ठेकेदारों पर कार्रवाई की मांग की है। संघ व स्वास्थ्य ठेका कर्मचारी यूनियन ने इसके खिलाफ प्रदेश स्तरीय आंदोलन का एलान किया है। इसकी घोषणा जल्दी राज्य कमेटी की बैठक में की जाएगी। संघ के राज्य प्रधान सुभाष लांबा, महासचिव सतीश सेठी, स्वास्थ्य ठेका कर्मचारी यूनियन के सांगठनिक कमेटी के नेता सुमित्रा, सुमित ऋषि व मंगत राम ने कहा कि स्वास्थ्य मंत्री ने 24 मई 2021 को आउटसोर्सिंग नीति के तहत कार्यरत पुराने ठेका कर्मचारियों को नौकरी पर वापस लेने के आदेश जारी किए थे। 12 अक्तूबर 2021 को सिविल सर्जन को दोबारा आदेश जारी किए गए। एक महीने में आदेश लागू नहीं हुए तो 10 नवंबर को महानिदेशक ने उन्हें वापस ही ले लिया।
सतीश सेठी व स्वास्थ्य ठेका कर्मियों का प्रतिनिधिमंडल वीरवार को महानिदेशक से इसका जानने उनके कार्यालय पहुंचा, मगर वह संतोषजनक जवाब नहीं दे पाईं। उन्होंने अनिल विज से छंटनीग्रस्त कर्मचारियों की जल्द बहाली की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें