फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिविल अस्पताल में संख्यांकित पर्ची की होगी शुरुआत

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। सेक्टर-6 के सिविल अस्पताल में संख्यांकित पर्ची की शुरुआत की जा रही है। जो निजी मेडिकल स्टोर से दवा खरीदने और लैब टेस्ट करवाने के लिए मान्य होगी। इसकी पुष्टि पंचकूला की सीएमओ मुक्ता कुमार ने की।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि हरियाणा सरकार पहले ही सभी मरीजों के लिए अस्पताल से दवाइयां और जरूरी टेस्ट उपलब्ध करवा रही है। अगर किसी वजह से कोई भी दवाई अथवा टेस्ट जो अस्पताल में उपलब्ध न हो और मरीज के इलाज के लिए आवश्यक हो तो स्थानीय बाजार से दवा लाने या जांच करवाने के लिए कहा जाता है, तो उसके लिए सिविल अस्पताल की ओर से जारी संख्यांकित और हस्ताक्षरित स्लिप लेना अनिवार्य होगा।
यदि अस्पताल प्रशासन की ओर से जारी पर्ची के अलावा किसी अन्य पर्ची पर कोई दवा खरीदी जाती है, तो अस्पताल प्रशासन इसका जिम्मेदार नहीं होगा। इससे अस्पताल में इलाज करवा रहे मरीजों को सुविधा होने के साथ-साथ निजी मेडिकल स्टोर से दवा लिखने वाले चिकित्सक की जिम्मेदारी भी सुनिश्चित की जा सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें