फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब स्मार्ट स्कूलों के स्टाफ रूम का भी होगा कायाकल्प

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। पंजाब में अब सरकारी स्कूलों की तर्ज पर स्टाफ रूमों का भी कायाकल्प किया जाएगा। इसके लिए शिक्षा विभाग की ओर से 1.09 करोड़ रुपये का अनुदान जारी किया गया है। विभाग ने इस कार्य के लिए राज्य के 3638 हाई और सीनियर सेकेंडरी स्कूलों को चिह्नित किया है। राज्य में अब तक 70 फीसदी स्कूलों को स्मार्ट किया जा चुका है।
विज्ञापन

शिक्षा मंत्री विजय इंदर सिंगला ने बताया कि यह कदम कई दौर की बैठकों के बाद स्कूल मुखियों द्वारा स्मार्ट क्लास रूम की तर्ज पर स्मार्ट स्टाफ रूम बनाने के दिए गए सुझावों के मद्देनजर उठाया है। राज्य के 3638 हाई और सीनियर सेकेंडरी स्कूलों के स्टाफ रूमों को नया रूप देने के लिए 3000 रुपये प्रति स्टाफ रूम फंड जारी किए गए हैं और बाकी का प्रबंध स्कूलों द्वारा अपने स्रोतों से किया जाएगा। इस राशि का प्रयोग फर्नीचर, खिड़कियां, दरवाजे अंदर और बाहर आकर्षक पेंट करवाने, महान शख्सियतों की तस्वीरें लगवाने, स्टाफ के जरूरी सामान के लिए रैक और अलमारियों की सुविधा, बिजली प्रबंधों आदि के लिए किया जाएगा।
विभागीय प्रवक्ता के अनुसार विभाग द्वारा अमृतसर जिले के कुल 227 स्कूलों के लिए 6.81 लाख रुपये, बरनाला के 90 स्कूलों के लिए 2.7 लाख, बठिंडा के 202 स्कूलों के लिए 6.06 लाख, फरीदकोट के 85 स्कूलों के लिए 2.55 लाख, फतेहगढ़ साहिब के 81 स्कूलों के लिए 2.43 लाख, फाजिल्का के 147 स्कूलों के लिए 4.41 लाख, फिरोजपुर के 125 स्कूलों के लिए 3.75 लाख, गुरदासपुर के 207 स्कूलों के लिए 6.21 लाख की राशि जारी की गई है। होशियारपुर जिले के 269 स्कूलों के लिए 8.07 लाख, जालंधर के 273 स्कूलों के लिए 8.19 लाख, कपूरथला के 232 स्कूलों के लिए 3.96 लाख, लुधियाना के 343 स्कूलों के लिए 10.29 लाख, मानसा के 131 स्कूलों के लिए 3.93 लाख, मोगा के 168 स्कूलों के लिए 5.04 लाख, मुक्तसर के 153 स्कूलों के लिए 4.59 लाख, पठानकोट के 81 स्कूलों के लिए 2.43 लाख जारी किए गए हैं।
विज्ञापन

इसी तरह पटियाला जिले के 203 स्कूलों के लिए 6.09 लाख, रूपनगर के 114 स्कूलों के लिए 3.42 लाख, एसबीएस नगर के 105 स्कूलों के लिए 3.15 लाख, संगरूर के 221 स्कूलों के लिए 6.63 लाख, एसएएस नगर के 109 स्कूलों के लिए 3.27 लाख और तरनतारन के 172 स्कूलों के लिए 5.16 लाख रुपये का अनुदान जारी किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें