फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब में 24 घंटों में कोरोना से एक भी मौत नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। पंजाब में कोरोना संक्रमितों की संख्या लगातार घट रही है। राहत की बात यह है कि दूसरी लहर में पहली बार है कि 24 घंटे में कोरोना के कारण एक भी मौत नहीं हुई। वहीं, 45 नए मरीज मिले और 120 दिनों बाद राज्य में संक्रमण दर 13 प्रतिशत से गिरकर 0.13 प्रतिशत पहुंच गई है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार पंजाब में अब तक 11978055 लोगों के नमूने लिए जा चुके हैं, जिनमें 598882 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। 582018 लोग कोरोना को मात दे चुके हैं। अभी 583 सक्रिय मरीज हैं। अब तक सूबे में 16281 लोग संक्रमण के कारण जान गंवा चुके हैं। मंगलवार को 12 ऐसे संक्रमित चिह्नित किए गए हैं जो गंभीर हालत में वेंटिलेटर पर रखे गए हैं। 75 मरीजों को सांस लेने में परेशानी होने पर ऑक्सीजन सपोर्ट पर रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें