फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डिजिटल हरियाणा के दावे हवा: विभागों में स्थायी आईटी प्रोफेशनल्स का टोटा, कर्मचारियों ने सीएम मनोहर लाल को लिखा पत्र

Wed, 20 Oct 2021 02:06 AM IST
पंचकुला ब्‍यूरो अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़

सार

डिजिटल हरियाणा के दावे सरकार डिजिटल इंडिया की तर्ज पर कर रही है। लेकिन ये सिर्फ हवा साबित हो रहे हैं। हकीकत में विभागों में स्थायी आईटी प्रोफेशनल्स की कमी है, जिसके खिलाफ अब आवाज बुलंद होने लगी है। कर्मचारियों ने सीएम मनोहर लाल को पत्र लिख स्थिति से अवगत करवाया है कि इस कमी को दूर किया जाए।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : iStock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

डिजिटल इंडिया के साथ डिजिटल हरियाणा के दावे जरूर किए जा रहे हैं, जो केवल हवा साबित हो रहे हैं। हकीकत कुछ और है। प्रदेश के आबकारी, शिक्षा, खजाना एवं लेखा, राजस्व, जनस्वास्थ्य आदि विभागों में स्थायी आईटी प्रोफेशनल्स ही नहीं हैं। इतना ही नहीं, पिछले कई साल से इन कर्मचारियों की न तो कोई पदोन्नति हुई और न ही विभागों के ढांचे में कोई सुधार किया गया है। आईटी प्रोफेशनल्स ने तमाम समस्याओं को लेकर प्रदेश के मुख्यमंत्री को पत्र लिखा है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-पानीपत: कव्वाली सुन लौट रहे दोस्त की ईंट मारकर हत्या, फिर खुद ही लेकर आया परिजनों को

पांच हजार से अधिक कर्मचारी
कर्मचारियों ने कहा है कि हरियाणा के ज्यादातर विभाग अब ऑनलाइन काम कर रहे हैं। इन विभागों में करीब 5 हजार से अधिक आईटी कर्मचारी हैं। अधिकतर विभागों में ठेके पर कर्मचारी रखे गए हैं, उनको पूरी सुविधाएं नहीं मिल रही हैं। कर्मचारियों का कहना है कि उनकी जिम्मेदारी तो बढ़ गई है, लेकिन कई साल से न तो उनकी पदोन्नति के लिए कोई पॉलिसी बनाई गई है और न ही विभाग की कार्यप्रणाली मुख्यधारा में आ रही है।
विज्ञापन


प्रमोशन देने के बजाय बना दिया क्लर्क
कर्मचारियों ने बताया कि वर्ष 2014 में सरकार ने कंप्यूटर ऑपरेटर को प्रमोशन देने के बजाय क्लर्क बना दिया। दूसरा अधिकतर विभागों में ठेके पर कर्मचारी रखे गए हैं, उनको पक्का किया जाए। कर्मचारियों का कहना है कि मांगों को लेकर वे कई बार उच्च अधिकारियों से मिल चुके हैं, लेकिन हर बार आश्वासन ही मिलता है। उनकी मांग है कि आईटी प्रोफेसनल्स कर्मचारियों के लिए पॉलिसी बनाई जाए और उनकी मांगों को पूरा किया जाए।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-हरियाणा: 20 हजार नंबरदारों को मिलेगा आयुष्मान भारत योजना का लाभ, सालाना ले सकेंगे 5 लाख तक कैशलेस सुविधा

इसमें कोई दो राय नहीं है कि पहले के मुकाबले विभागों ने ऑनलाइन प्रक्रिया तेज की है। इसके पीछे तमाम आईटी प्रोफेसनल्स की मेहनत है। सरकार को चाहिए कि वह सभी विभागों में स्थायी नियुक्ति करे और इनके पदोन्नति के रास्तों समेत अन्य सुविधाएं मुहैया कराए। संघ इनकी मांगों का समर्थन करता है।
-सुभाष लांबा, अध्यक्ष, सर्व कर्मचारी संघ
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें