चंडीगढ़। इनेलो के प्रधान महासचिव विधायक अभय चौटाला ने भाजपा गठबंधन सरकार को ‘धोखेबाज ठगबंधन’ करार दिया है। उनका आरोप है कि यह ठगबंधन चुनाव जीतने के लिए प्रदेश की जनता से झूठे वायदे करता हैं और बाद में मुकर जाता हैं। इन्होंने आदमपुर उपचुनाव से पहले गांव ढाणी मोहब्बतपुर के स्कूल को मर्ज करने से रोकने का पत्र जारी किया था। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने 30 अक्तूबर को आदमपुर के युवाओं से वर्चुअल संवाद में इस स्कूल को मर्ज किए जाने को अधिकारियों की गलती बताया था और इस स्कूल को मर्ज न करने का वायदा किया था। इसका पत्र भी जारी किया था, जिसे भाजपा नेताओं ने सोशल मीडिया पर शेयर भी किया। उपचुनाव खत्म होते ही स्कूलों के मर्ज किए जाने की लिस्ट जारी की है। इसमें आदमपुर के 17 स्कूलों के अलावा हांसी, बरवाला, नारनौंद के एक-एक स्कूल शामिल हैं।
वहीं चौटाला ने रविवार रात को आदमपुर के खैरमपुर में स्कूल बचाओ-शिक्षा बचाओ कमेटी की ओर से स्कूल में स्टाफ की कमी के चलते राजकीय कन्या प्राथमिक पाठशाला के बाहर पिछले 64 दिन से चल रहे धरने टेंट का जला दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि यह घिनौना काम भाजपा ठगबंधन के गुंडों ने किया है।