पंचकूला। जिले में नाइट डोमिनेशन अभियान चलाकर पुलिस ने रात को 26 नाके लगाकर 934 वाहनों की जांच की गई। इसमें छह आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। शुक्रवार की रात 10 से सुबह 4 बजे तक नाइट डोमिनेशन अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान सभी राजपत्रित अधिकारी व कर्मचारियों ने नाकाबंदी कर चेकिंग की। पुलिस द्वारा होटल, धर्मशाला, सराय, ढाबों व अन्य ठहरने वाले स्थानों औैर बैंक एटीएम भी चेक किया। इस दौरान नाकों से गुजरने वाले वाहनों व लोगों की गहनता से जांच की गई। जिला पंचकूला में 26 पुलिस नाके लगाकर नाकाबंदी व चेकिंग की गई।
नाइट डोमिनेशन के दौरान पुलिस ने कुल 934 वाहनों को चेक किया। जिनमें से 287 दो पहिया वाहन, 373 चार पहिया वाहन, 159 हल्के वाहन, 115 भारी वाहन शामिल थे। नाइट डोमिनेशन के दौैरान दो लोगों को नशा तस्करी में, एक व्यक्ति को अवैध शराब, दो व्यक्तियों को शराब पीकर हंगामा करने और एक व्यक्ति को जुआ खेलने के मामले में गिरफ्तार किया है। इसके अलावा पुलिस ने 6 वाहनों के ट्रैफिक नियमों की उल्लंघन करने पर चालान और दो वाहनों को इंपाउंड किया है।