फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

30 अप्रैल को होगी नवोदय विद्यालय की प्रवेश परीक्षा, सत्यापित एडमिट कार्ड ही मान्य

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। जवाहर नवोदय विद्यालय (जेएनवी) सत्र-2022 में कक्षा छठी में प्रवेश के लिए 30 अप्रैल को आयोजित होने वाली परीक्षा में इस बार सत्यापित प्रवेश पत्र ही मान्य होगा। इस संबंध में जवाहर नवोदय विद्यालय मौली के प्राचार्य रूपचंद ने बताया कि परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले विद्यार्थियों को अपने स्कूल के मुख्याध्यापक से एडमिट कार्ड सत्यापित कराना होगा, वहीं उसकी फोटो प्रति करवाकर अपने पास रखनी होगी। ऐसा इसलिए है क्योंकि इस बार ओरिजिनल एडमिट कार्ड परीक्षा केंद्र पर ही जमा किया जाएगा। www.cbseitms.nic.in या www.navoday.gov.in वेबसाइट विजिट कर सकते हैं। इसके लिए उन्हें यूजर आईडी में अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड में अपनी जन्मतिथि अंकित करनी होगी।
विज्ञापन

जिले में बनाए गए 17 परीक्षा केंद्र
जवाहर नवोदय विद्यालय के प्राचार्य रूपचंद ने बताया कि जिले में परीक्षा को लेकर तैयारियां की जा रही है। इसके तहत जिले में खंड के अनुसार 17 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं ताकि विद्यार्थियों को आवागमन में ज्यादा परेशानी का सामना न करना पड़े। 30 अप्रैल को सुबह 11 बजे से शुरू होने वाली प्रवेश परीक्षा के लिए जिले भर में 4596 विद्यार्थियों ने पंजीकरण किया है। विद्यार्थियों को सुबह 10.30 बजे परीक्षा केंद्र पर पहुंचना है।
उन्होंने बताया कि परीक्षा में किसी भी प्रकार की इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स फोन, हाथ घड़ी आदि पर रोक रहेगी। वहीं परीक्षा केंद्र पर निर्धारित समय से लेट होने की स्थिति में विद्यार्थियों को प्रवेश नहीं दिया जाएगा। विद्यार्थी को अपने निश्चित परीक्षा केंद्र पर पहुंचना अति आवश्यक है। परीक्षा में विद्यार्थी केवल नीला और काला बॉल पेन इस्तेमाल कर सकते हैं। पेंसिल के प्रयोग पर रोक रहेगी। विद्यार्थी को सभी संभागों के प्रश्न हल करने होंगे और सभी में अलग-अलग क्वालीफाई करना होगा। वहीं नकल में पकड़े जाने पर विद्यार्थी को परीक्षा में अयोग्य घोषित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें