फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘संपर्क करने वाले माफिया के नाम बताएं केजरीवाल’

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। पंजाब कांग्रेस के प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने सूबे में माफिया के मुद्दे पर आम आदमी पार्टी के सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधा है। केजरीवाल ने हाल ही में एक बयान में कहा था कि पंजाब में आप की सरकार बनने के बाद सूबे को लूट रहे माफिया ने उनसे संपर्क करना शुरू कर दिया था। केजरीवाल के इसी बयान में मंगलवार को राजा वड़िंग ने उनसे मांग की कि वह माफिया के उन व्यक्तियों के नाम सार्वजनिक करें, जिन्होंने उनसे संपर्क किया था।
विज्ञापन

राजा वड़िंग ने अपने ट्विटर हैंडल पर लिखा, घूस लेना-देना और मुख्यमंत्री से इसकी पेशकश करना बेहद गंभीर जुर्म है। अब ऐसे घूस देने वाले माफियाओं के नाम आप सार्वजनिक न करके या उन पर कार्रवाई न करके स्वयं की संलिप्तता या उन्हें मौन समर्थन दे रहे हैं। वड़िंग ने केजरीवाल को चुनौती देते हुए लिखा- क्या आप माफियाओं का नाम सार्वजनिक करेंगे? दूसरी ओर, इस मामले पर आम आदमी पार्टी ने बचाव करते हुए कहा कि पंजाब सरकार कार्रवाई कर रही है। रातोंरात माफिया खत्म नहीं होगा।
केजरीवाल ने दिया था यह बयान
उल्लेखनीय है कि पंजाब में सरकार के गठन के कुछ दिन बाद केजरीवाल ने कहा था- माफिया ने मुझे, सीएम भगवंत मान, मंत्रियों, विधायकों और पार्टी के नेताओं से संपर्क किया। माफिया ने पूछा कि बताओ आपके यहां क्या सिस्टम चलता है? किसको पैसा देना होता है? कैसे देना होता है? क्या करना होता है?। केजरीवाल ने कहा- मैंने सबको कहा कि ईमानदारी से काम करो वर्ना सबको जेल भेज देंगे। एक महीने के अंदर ही सब ठीक हो गया।
विज्ञापन

आप सरकार माफिया का नाम उजागर करेगी : आप
आम आदमी पार्टी के प्रवक्ता मालविंदर कंग ने कहा है कि राज्य सरकार को माफिया की तह तक जाना होगा। रातोंरात माफिया खत्म नहीं होगा। उन्होंने कहा कि राज्य में माफिया की जड़ें बहुत गहरी हैं। कांग्रेस अब विपक्षी दल है, उसे खबरों में बने रहने के लिए कुछ न कुछ तो करना ही है। कंग ने कहा कि धीरे-धीरे आप सरकार सभी माफिया का नाम उजागर करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें