फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पर्यटन दिवस: सुबह लोगों ने की नेचर वॉक, शाम को प्रभ गिल ने कलाग्राम में जमाया रंग

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। आजादी का अमृत महोत्सव के अवसर पर यूटी प्रशासन के पर्यटन विभाग की ओर से मनाए जा रहे दो दिवसीय विश्व पर्यटन दिवस-2021 का मंगलवार को समापन हो गया। समारोह के दूसरे दिन कई कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इसकी शुरुआत सुबह सुखना लेक के लेक क्लब से शुरू हुई नेचर वॉक से हुई। इसके बाद विभाग ने सैकड़ों लोगों को यूनेस्को हेरिटेज साइट कैपिटल कांप्लेक्स का मुफ्त में दौरा कराया और फिर आखिर में शाम को मशहूर पंजाबी गायक प्रभ गिल ने अपनी आवाज का जादू बिखेरा।
विज्ञापन

शाम करीब सात बजे कलाग्राम केओपन थिएटर में पंजाबी गायक प्रभ गिल ने लाइव प्रदर्शन दिया। उन्होंने शुकर दातिया, दिल विच्च थां, प्यार तेरे दा असर, इश्क तेरा, बिल्ली अक्ख, इक्क वारी, जिंद माही लव यू जैसे गाने सुनाकर लोगों का खूब मनोरंजन किया।
उन्होंने बिल्ली अक्ख गाने पर कलाग्राम में मौजूद लोगों को झूमने पर मजबूर कर दिया। प्रभ गिल ने इस दौरान अपने संघर्ष के दिनों को भी याद किया और लोगों को अपने सपनों को पूरा करने के लिए प्रोत्साहित किया। इन कार्यक्रमों का आयोजन कोविड प्रोटोकॉल के साथ किया गया। पर्यटन विभाग की ओर से सामाजिक दूरी के साथ बैठने की उचित व्यवस्था की गई थी। कार्यक्रम के दौरान मास्क न पहनने वालों को मास्क भी बांटे गए। कार्यक्रम का आयोजन पर्यटन विभाग की विशेष सचिव नितिका पवार की देखरेख में हुआ। इस दौरान मेयर रविकांत शर्मा, डीसी मनदीप सिंह बराड़, नगर निगम आयुक्त आनिंदिता मित्रा व अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें