फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर निगम बने घोटालों के गढ़ ः ओम प्रकाश चौटाला

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री एवं इनेलो सुप्रीमो ओम प्रकाश चौटाला ने आरोप लगाया कि प्रदेश में भाजपा सरकार के साढ़े सात साल के शासनकाल में कोई ऐसा विभाग नहीं बचा है, जिसमें मिलीभगत से घोटाले न किए हों। वर्ष 2014 में भाजपा सरकार के आने के बाद हमने भूपेंद्र हुड्डा के शासनकाल में हुए घोटालों की 400 पेजों की एक चार्जशीट मुख्यमंत्री मनोहर लाल और महामहिम राज्यपाल को सौंपी थी। चार्जशीट पर कार्रवाई करना तो दूर उलटा कांग्रेस सरकार से चले आ रहे घोटाले भाजपा सरकार में कई गुणा बढ़ गए हैं।
विज्ञापन

पूर्व सीएम चौटाला ने कहा कि नगर निगम, परिषद और पालिका में भ्रष्टाचार चरम पर है और घोटालों का गढ़ बन चुके हैं। निगमों में भ्रष्टाचार कांग्रेस की सरकार में शुरू हुआ था और अब भाजपा सरकार में तो इंतहा हो गई है। गुरुग्राम, फरीदाबाद, सोनीपत, पानीपत, करनाल, पंचकूला, भिवानी, हिसार, अंबाला और सिरसा जिलों के निगमों में भाजपा नेताओं और निगम अधिकारियों की मिलीभगत से लगातार घोटालों के केस सामने आ रहे हैं लेकिन आज तक असली दोषियों पर कोई कार्रवाई नहीं की गई।
फरीदाबाद निगम में 200 करोड़ का घोटाला हुआ जिसमें बगैर काम किए ठेकेदार को पैसों का भुगतान किया गया। गुरुग्राम निगम में सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट, हेल्थ और सैनिटेशन एवं कूड़ा उठान से संबंधित 180 करोड़ का घोटाला हुआ। इसके अलावा, अन्य शहरों में भी लगातार घोटाले सामने आ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें