फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंदोलन : विधानसभा घेरने जा रहे एक्सटेंशन लेक्चरर्स पर पानी की बौछार, धक्कामुक्की में एसीपी समेत कई चोटिल

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। मांगों को लेकर दो माह से धरने पर बैठे एक्सटेंशन लेक्चरर्स की मंगलवार को हाउसिंग बोर्ड चौक पर पुलिस के साथ धक्का-मुक्की हुई। विधानसभा का घेराव करने जा रहे लेक्चरर्स को रोकने के लिए हल्का बल प्रयोग के साथ पुलिस ने वाटर कैनन का भी प्रयोग किया। इस दौरान अफरातफरी का माहौल रहा। करीब दो घंटे तक पंचकूला-चंडीगढ़ बॉर्डर बंद रहा। पुलिस के अनुसार करीब दो घंटे तक एक्सटेंशन लेक्चरर्स ने मांगों को लेकर धरना देकर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

धक्कामुक्की के दौरान कुछ पुलिसकर्मियों को चोटें आई हैं। इनमें एसीपी राजकुमार कौशिक, महिला एसएचओ नेहा सहित अन्य पुलिस कर्मचारी शामिल हैं। पुलिस ने सेक्टर-14 थाने में 14 लेक्चरर्स के खिलाफ चार अलग-अलग धाराओं में मामला दर्ज कर उनको हिरासत में लिया। इनमें प्रधान ईश्वर सिंह, राकेश, पंकज आर्य, अनिल कुमार, कुलदीप सिंह, संजय कुमार, मंजीत मलिक, डॉ. राजपाल, पूजा, आशा, डॉ. रेखा तंवर, तरूणा, सरोज सहित अन्य के लेक्चरर्स शामिल हैं।
एक्सटेंशन लेक्चरर्स ने मंगलवार को विधानसभा का घेराव करने के लिए महाआंदोलन का ऐलान किया था। दोपहर को पूरे प्रदेश से सैकड़ों की संख्या में एक्सटेंशन लेक्चरर सेक्टर-5 स्थित धरना स्थल पर पहुंचे। इसके बाद एक्सटेंशन लेक्चरर प्रदर्शन कर दोपहर करीब 2 बजे चंडीगढ़-पंचकूला बॉॅर्डर हाउसिंग बोर्ड पर पहुंचे। पंचकूला पुलिस द्वारा प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए बैरिकेट लगाया गया था।
विज्ञापन

इस दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच जमकर धक्कामुक्की हुई। जब एक्सटेंशन लेक्चरर आगे बढ़ने लगे तो पुलिस ने हल्का बल प्रयोग किया और उन पर वाटर कैनन से पानी की बौछारें शुरू कर दीं। इसमें कई एक्सटेंशन लेक्चरर को चोटें भी पहुंची हैं। इनमें सरोज दहिया, रेखा तंवर, तरुणा पंगाल सहित दो अन्य शिक्षिकाएं शामिल हैं। सरोज दहिया के नाक पर तो तरुणा पंगाल के हाथ और रेखा के माथे पर चोट लगी है।
दो घंटे बाद प्रदर्शनकारियों को हटाया
चंडीगढ़-पंचकूला बॉर्डर पर करीब दो घंटे जाम के बाद पुलिस ने जबरदस्ती सभी प्रदर्शनकारियों को हाउसिंग बोर्ड चौक से हटाया और उन्हें हिरासत में लिया। इस दौरान कई महिला प्रदर्शनकारी मौके पर डटी रहीं। उनको बाद में महिला पुलिसकर्मियों ने हिरासत में लेकर बसों में बैठा लिया। प्रदर्शनकारी सरकार के खिलाफ लगातार नारेबाजी कर अपनी मांगों को पूरा करने की मांग कर रहे थे। एक्सटेंशन लेक्चरर्स की मुख्य मांग है कि उनको जॉब सिक्योरिटी दी जाए। बुधवार से विधानसभा का सत्र है उससे पहले ही एक्सटेंशन लेक्चरर्स अपनी मांगों को लेकर विधानसभा घेराव करने के लिए पहुंचे थे। इससे पहले भी एक्सटेंशन लेक्चरर अपनी मांगों को लेकर विधानसभा के घेराव की कोशिश कर चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें