फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मानसून की बारिश : रात को घरों में घुसा पानी, शहर और गांवों में लोग जागते रहे, भारी बारिश ने शहर में मचाया कहर, सेक्टर-8, 10, 19, अभयपुर, बुढ़नपुर में हुआ नुकसान

विज्ञापन
पहाड़ों पर हो रही बारिश से घग्गर में उफान आ गया है। - फोटो : PKL OFFICE
विज्ञापन
पंचकूला। मंगलवार देर रात हुई बारिश के कारण शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में काफी नुकसान हुआ है। शहरी क्षेत्र में रात को भारी बारिश से जैसे-जैसे पानी का स्तर बढ़ता गया, लोगों की नींद भी उड़ती चली गई। सेक्टर-8, 10, 19, गांव अभयपुर, बुढ़नपुर सहित अन्य क्षेत्रों में भी बरसाती पानी ने लोगों को परेशान किया। पूरी रात इन क्षेत्रों के लोगों के घरों में कई फुट तक पानी घुस गया। लोगों के बिस्तर, सोफे और अन्य सामान गीला हो गया। चारों तरफ सिर्फ कीचड़ ही कीचड़ नजर आया। दूसरी तरफ कालका, पिंजौर, बरवाला के अलावा अन्य क्षेत्रों में भी बारिश के कारण गांवों में पानी भर गया। कालका में छज्जा टूटने और बरवाला में टांगरी नदी में एक कार बह गई।
विज्ञापन

शहरी क्षेत्र में लोगों के अनुसार 30 वर्ष पहले की भांति मंगलवार को हुई बारिश के कारण सेक्टर-10 के लोगों को भारी परेशानी उठानी पड़ी। मकान नंबर 465 से 486 तक घरों में पानी ने जमकर कहर बरपाया। लोगों ने नगर निगम के खिलाफ नारेबाजी भी की। घरों में पानी घुसने से लोगों का लाखों का सामान खराब हो गया। शहर में मकान नंबर-479 के निवासी सुभाष शर्मा, मकान नंबर-483 के दिनेश गुलाटी, मकान नंबर-484 के डॉक्टर देवेंद्र चोपड़ा, मकान नंबर-476 के डॉक्टर एमएल कक्कड़, मकान नंबर-467 के राहुल सिंगला, मकान नंबर-469 के निवासी बाबू दलजीत सिंह, मकान नंबर 468 के बीके महंगी, मकान नंबर-478 के निवासी बालकृष्ण बंसल के घरों में पानी घुस गया। सुबह सात बजे तक पानी घरों के अंदर था, रात भर लोग बरसाती पानी को निकालने में लगे रहे। घरों में रखा सामान बचाने के लिए लोग छतों में रखते रहे इसके बावजूद कई घरों में रखा फर्नीचर खराब हो गया।
विधायक, मेयर ने वादा किया, समस्या जस की तस है
हाउस ओनर्स वेलफेयर एसोसिएशन सेक्टर-10 पंचकूला के चेयरमैन भारत हितैषी ने बताया कि 30 वर्षों से इस लो लाइंग एरिया के सेक्टर-10 निवासी नगर निगम की उदासीनता के कारण नारकीय जीवन जी रहे हैं। मंगलवार रात हुई मूसलाधार बारिश के कारण रात करीब सवा एक बजे पर इन मकानों के अंदर पानी घुस गया। हाउस ओनर वेलफेयर एसोसिएशन द्वारा बार-बार नगर निगम को मांग पत्र सौंपकर मकान नंबर-486 के साथ लगते ग्रीनलैंड पर एक नया सांपवेल बनाने की मांग की गई थी। चेयरमैन भारत हितैषी ने कहा कि विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता, मेयर कुलभूषण गोयल और स्थानीय पार्षद सोनिया सूद ने चुनाव से पहले वादा किया था कि समस्या का हल निकाल देंगे, लेकिन सात माह बीतने के बाद भी स्थिति नहीं सुधरी। आज लोगों के नुकसान के लिए स्थानीय नुमाइंदे जिम्मेदार हैं। चुनाव के समय किए वायदे को तुरंत पूरा किया जाए।
विज्ञापन

दिनभर सामान सुखाते रहे, कोई पूछने भी नहीं आया
हाउसओनर्स वेलफेयर एसोसिएशन सेक्टर-10 पंचकूला के प्रधान बीएम कौशिक, मुख्य मार्गदर्शक एसके शर्मा ने कहा कि बार-बार नगर निगम प्रशासन के यहां चक्कर काटने पर अधिशासी अभियंता से एक ही जवाब मिलता था कि सारा केस तैयार होकर टेंडर के लिए हरियाणा सरकार को भेजा हुआ है, लेकिन कुछ नहीं हुआ। सुभाष शर्मा ने कहा कि हर वर्ष की भांति हमारे घरों के सामने 5 फुट पानी भर गया है। घरों के आंगन में पानी से सुरक्षा करने वाले फट्टे को भी लांघकर घरों के ड्राइंग रूम, बेडरूम में पानी भर गया। यहां तक कि खड़ी कारों के अंदर 3-3 फुट पानी भर गया। पूरा दिन सामान को सुखाने में निकल गया। कोई अधिकारी हमारी सुध तक नहीं लेने आया।
टैक्स के लिए नोटिस भेजते हो, सुविधाएं क्यों नहीं देते
संस्थापक एनसी स्वामी ने कहा कि नगर निगम लोगों से टैक्स वसूलता है, तो सुविधाएं देना भी इसी का काम है। टैक्स के लिए बार-बार नोटिस भेज देते हैं, लेकिन कभी यह नहीं पूछने आते कि आप लोगों को कोई समस्या तो नहीं है। अधिकारी अपने घरों में आराम से सोते रहते हैं, लेकिन समस्या मध्यम वर्गीय परिवारों को उठानी पड़ती है। भारत हितैषी ने नगर निगम आयुक्त धर्मवीर सिंह को फोन करके पुरजोर मांग की है कि मकान नंबर-486 ग्रीनलैंड बनाने के लिए हाउसओनर्स वेलफेयर एसोसिएशन की तुरंत मांग को अमल में लाया जाए और सेक्टर के लोगों को बचाया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें