फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: मानसून की दस्तकः ड्रेनों और नालों पर 432 चैक डैम बनाए

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। उत्तर भारत सहित पंजाब के कई जिलों में मानसून दस्तक दे चुका है। पंजाब के मुख्य सचिव अनुराग वर्मा ने शुक्रवार को प्रदेश के सभी डिप्टी कमिश्नरों को बाढ़ की रोकथाम प्रबंधों को सुनिश्चित करने के आदेश जारी किए। ड्रेनों और नालों पर 432 चैक डैम बनाए गए हैं।मुख्य सचिव ने डिप्टी कमिश्नरों को प्रदेश के जिस भी जिले, कस्बे, गांव या शहर में बाढ़ के हालात बनते हैं, वहां तत्काल राहत कार्य, लोगों को आवश्यकता सामग्री और बचाव टीमें तैनात करने से जुड़े जरूरी दिशा-निर्देश जारी किए हैं। मुख्य सचिव ने उच्च अधिकारियों और सभी डिप्टी कमिश्नरों के साथ ऑनलाइन मीटिंग में बाढ़ की रोकथाम संबंधित कामों की स्थिति और तैयारियों का जायजा लिया।
विज्ञापन

मुख्य सचिव वर्मा ने कहा कि राज्य सरकार मानसून सीजन की किसी भी स्थिति के साथ निपटने के लिए पूरी तरह तैयार है। पिछले साल बाढ़ प्रभावित इलाकों का अनुभव लेते हुए मुख्य सचिव ने बताया कि इस बार अलग रणनीति बनाकर जगह-जगह मिट्टी के साथ भरे ईसी बैगों का स्टाॅक रखा गया है। जल स्रोत विभाग द्वारा पहली बार स्टेट डिजास्टर मिटीगेशन फंड (एसडीएमएफ) द्वारा 75 करोड़ रुपये की लागत वाले 65 काम किए जा रहे है, इनमें से 80 प्रतिशत काम हो चुके हैं। ड्रेनों और नालों पर लगभग 432 चेक डैम बनाए गए हैं।
जल स्रोत विभाग की तरफ से साल 2024-25 में लगभग 321 करोड़ के कुल 1237 काम किए जाएंगे। इस बार ड्रेनों के किनारों पर बांस के पौधे लगा कर नई पहलकदमी शुरू की है। बांस के पौधे प्राकृतिक रुकावट के तौर पर काम करते हैं और ड्रेन के किनारों को होने वाले नुकसान को रोकते हैं। ड्रेनों के साथ कुल 2,50,000 बांस के पौधे लगाए गए हैं। विभाग की तरफ से बाढ़ की रोकथाम के लिए चेक डैमों का निर्माण का काम लगभग पूरा हो चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें