फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आसाराम और नारायण साईं प्रकरण : गवाह महेंद्र चावला की हाईकोर्ट से गुहार- आसाराम समर्थकों ने दबाव बनाने के लिए दी है शिकायत

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। आसाराम और नारायण साईं प्रकरण के मुख्य गवाह महेंद्र चावला ने हाईकोर्ट में याचिका दाखिल करते हुए उनके खिलाफ केस को झूठा बताते हुए सीजेएम के आदेश को खारिज करने की मांग की है। याची ने कहा कि उसने इस मामले में कुछ दस्तावेजों को रिकॉर्ड पर लेने की मांग की थी, जिसे सीजेएम ने खारिज कर दिया था।
विज्ञापन

याचिका दाखिल करते हुए महेंद्र चावला ने बताया कि वह आसाराम व नारायण साईं मामले में मुख्य गवाह हैं। उन पर लगातार इस मामले में गवाही से पीछे हटने के लिए दबाव बनाया जा रहा था। कई बार उसे रिश्वत देने का प्रयास भी किया गया। याची ने कहा कि प्रियंका शर्मा आसाराम की भक्त है और उसी ने दबाव बनाने के लिए उस पर बदसलूकी और धमकी देने का आरोप लगाते हुए शिकायत दी थी। याची ने बताया कि इस मामले में करनाल के सीजेएम के पास उन्होंने अर्जी दाखिल करते हुए कुछ दस्तावेजों को रिकार्ड पर लाने की मांग की थी। इस मांग को 21 मई 2021 को सीजेएम ने खारिज कर दिया था। याची ने अब हाईकोर्ट में याचिका दाखिल करते हुए अपील की है कि सीजेएम के आदेश को खारिज किया जाए। साथ ही इस शिकायत पर दर्ज केस के ट्रायल पर रोक लगाई जाए। हाईकोर्ट ने याचिका पर हरियाणा सरकार को नोटिस जारी करते हुए जवाब दाखिल करने का आदेश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें