पंचकूला। नगर निगम का अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई जारी है। मंगलवार को निगम की टीम ने सेक्टर-9, 21, 5, एमडीसी सेक्टर-4, 5 और सेक्टर-14 में फुटपाथ पर अवैध रूप से काबिज होकर कारोबार करने वालों के खिलाफ कार्रवाई कर सामान को जब्त कर लिया। इतना ही नहीं टीम ने अतिक्रमण करने वालों पर एक-एक हजार का जुर्माना भी लगाया है।
टीम ने शहर में कई छह चालान किए। नगर निगम की अतिक्रमण हटाओ टीम ने सेक्टर-9 और सेक्टर-4 से टेबल, एक रेहड़ी को जब्त कर लिया। सेक्टर-21 और सेक्टर-14 में दो चालान किए। सेक्टर-5 में सड़क किनारे नारियल बेचने वालों का सामान जब्त किया। एमडीसी सेक्टर-5 में भी एक चालान करने के साथ सामान जब्त किया। टीम के इंचार्ज मोहन लाल ने बताया कि अतिक्रमण के खिलाफ अभियान जारी है।