फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज से करनाल में महापड़ाव शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री की घोषणा के चार साल बीतने के बावजूद योजना लागू करने के बजाय हड़ताली नेताओं को बर्खास्त करने से खफा आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सोमवार से सीएम सिटी करनाल में महापड़ाव शुरू करेंगी।
विज्ञापन

सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा व सकसं से संबंधित अनेक विभागीय यूनियनों ने महापड़ाव का पुरजोर समर्थन का एलान किया है और मुख्यमंत्री से मामले में तुरंत हस्तक्षेप कर आंदोलनरत आंगनबाड़ी वर्कर्स एवं हेल्पर्स की मांगों को स्वीकार कर हड़ताल को समाप्त करवाने की मांग की है। सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा के प्रदेशाध्यक्ष सुभाष लांबा व महासचिव सतीश सेठी ने कार्यकर्ताओं को बर्खास्त करने व उनके खिलाफ झूठे मुकदमे दर्ज करवाने की निंदा की है। संघ ने हड़ताल को विफल बनाने के लिए आईसीडीएस सुपरवाइजर के ऊपर अनावश्यक दबाव बनाने पर भी कड़ी नाराजगी व्यक्त की है। प्रदेशाध्यक्ष लांबा ने बताया कि सरकार हड़ताली आंगनबाड़ी हेल्पर्स के साथ दुश्मनों जैसा व्यवहार कर रही है। प्रदेश की 40 हजार से ज्यादा महिलाएं सड़कों पर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें