फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज से खुलेंगे पहली से नौंवी कक्षा के स्कूल

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। शहर के सभी सरकारी स्कूल सोमवार से ऑफलाइन माध्यम में सभी कक्षाओं के लिए खुल रहे हैं। दसवीं से बारहवीं तक के विद्यार्थी पहले ही ऑफलाइन माध्यम में स्कूल आ रहे हैं। पहली से नौवीं तक के विद्यार्थियों को अभिभावकों की अनुमति के साथ सोमवार को स्कूल में आना है। विद्यार्थियों के लिए स्कूल का समय सुबह सवा आठे बजे रहेगा। मास्क लगाना अनिवार्य होगा।
विज्ञापन

स्कूल प्रमुखों ने बताया कि इस हफ्ते विद्यार्थियों की उपस्थिति को देखा जाएगा। अगर ज्यादा विद्यार्थी स्कूल आते हैं तो फिर अगले हफ्ते से विद्यार्थियों के लिए दो शिफ्ट सुबह और शाम में स्कूल चलाए जाएंगे, जिससे सामाजिक दूरी का पालन किया जा सके। शिक्षा विभाग के निर्देशानुसार बच्चे स्कूल में आपस में लंच, किताबें, कॉपी, स्टेशनरी इत्यादि साझा नहीं करेंगे। स्कूल के मुख्य द्वार पर भीड़ एकत्रित नहीं होने देनी है। बच्चों के लिए कक्षा हाजिरी को बाध्य नहीं किया जाएगा। कक्षाएं ऑफलाइन और ऑनलाइन दोनों माध्यम में संचालित होंगी।
सभी शिक्षकों को नियमित रूप से स्कूल आना होगा और ऑनलाइन कक्षाएं भी स्कूलों से ही आयोजित की जाएंगी, जिससे ऑनलाइन कक्षा की गुणवत्ता बनी रहे। 18 से ऊपर की उम्र वाले स्कूल सदस्यों को कोरोना टीकाकरण की दोनों खुराक लगी होना अनिवार्य है। स्कूल प्रमुख नियमित रूप से स्कूल परिसर की सफाई और सैनेटाइजेशन करवाएंगे। थर्मल स्कैनर, सैनेटाइजर, मास्क और साबुन स्कूलों को पर्याप्त मात्रा में रखना होगा। स्कूल गेट से आने वाले हर विद्यार्थी और स्कूल स्टाफ की थर्मल स्क्रीनिंग की जाएंगी। स्कूल कक्षाओं को हवादार रखना है। स्कूलों में सामान्य तौर पर आने वाले अतिथि, अभिभावकों पर कुछ समय के लिए पाबंदी रहेगी। अगर किसी विद्यार्थी की तबीयत खराब होती है तो शिक्षक को स्कूल प्रमुख को जानकारी देनी होगी। अगर किसी विद्यार्थी के परिवार में किसी को कोविड होता है तो उसे स्कूल नहीं आने दिया जाएगा। वह विद्यार्थी निर्धारित समय के लिए क्वारंटीन रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें