फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कन्या स्कूल ने क्विज में जीता पहला पुरस्कार, शिक्षामंत्री ने विजेता किए सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। सेक्टर-15 के राजकीय कन्या वरिष्ठ अश्वनी गुप्ता मेमोरियल ट्रस्ट (पंजीकृत) और जिला शिक्षा कार्यालय पंचकूला के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित प्रथम अंतर जिला राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय क्विज प्रतियोगिता 2021 का आयोजन किया गया। इस मौके पर बतौर मुख्य अतिथि हरियाणा के शिक्षा मंत्री कंवरपाल पहुंचे थे। उन्होंने विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया।
विज्ञापन

इस मौके पर हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता मुख्य रूप से उपस्थित रहे। प्रतियोगिता में 38 स्कूलों के 2-2 विद्यार्थियों ने भाग लिया। इस प्रतियोगिता में पहला पुरस्कार सेक्टर-15 के राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय ने हासिल किया, जबकि दूसरा पुरस्कार राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बतौड़ व तृतीय स्थान सेक्टर-6 राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय को मिला। इसके अलावा सेक्टर-20 के राजकीय आदर्श संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सेक्टर-20 को सांत्वना पुरस्कार दिया।
वहीं, प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली टीम को 3100-3100 रुपये की राशि से सम्मानित किया गया। जबकि दूसरा स्थान हासिल करने वाली टीम को 2100-2100 रुपये व तृतीय स्थान पर रहने वाली टीम को 1100-1100 रुपये की राशि देकर सम्मानित किया गया। जबकि सांत्वना पुरस्कार प्राप्त करने वाली टीम को 500-500 रुपये की राशि देकर सम्मानित किया गया। प्रत्येक टीम में दो विद्यार्थी शामिल थे।
विज्ञापन

शिक्षा मंत्री ने ट्रस्ट की सराहना की
कंवरपाल ने कहा कि अश्वनी गुप्ता मेमोरियल ट्रस्ट द्वारा दिवंगत अश्वनी गुप्ता की याद में हर वर्ष खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाता है। ट्रस्ट ने इस वर्ष ज्ञानचंद गुप्ता के मार्गदर्शन में सरकारी स्कूल के विद्यार्थियों के लिए क्विज प्रतियोगिता आयोजित करवाने का निर्णय लिया जोकि सराहनीय कदम है। वर्तमान हरियाणा सरकार ने सरकारी स्कूलों में गुणवत्तापूर्वक शिक्षा प्रदान करने के लिए अनेक कदम उठाए हैं, जिसके परिणामस्वरूप छात्रों का रुझान सरकारी स्कूलों की ओर बढ़ा है। उन्होंने कहा कि हरियाणा के सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों ने आईआईटी और नीट जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं में बेहतरीन प्रदर्शन कर प्रदेश का नाम रोशन किया है।
बच्चों में प्रतिस्पर्धा की भावना पैदा जरूरी : गुप्ता
हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता ने कहा कि सरकारी स्कूल के बच्चों में प्रतिस्पर्धा की भावना पैदा हो और वे आने वाले समय में प्रतियोगी परीक्षाओं में बेहतरीन प्रदर्शन कर पंचकूला और हरियाणा का नाम देश में रोशन कर सकें। इसी परिकल्पना के साथ उन्होंने अश्वनी गुप्ता मेमोरियल ट्रस्ट के माध्यम से क्विज प्रतियोगिता आयोजित करवाने का निर्णय लिया। इस अवसर पर नगर निगम के महापौर कुलभूषण गोयल, जिला शिक्षा अधिकारी उर्मिल देवी, डीईईओ निरूपमा, डीआईईटी के प्रिंसिपल एमएस संधु, राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सेक्टर 15 की प्रधानाचार्या कमलेश चौहान, डीपीसी पंचकूला संध्या मलिक, डीपी सोनी और डीपी सिंघल, पार्षद जय कौशिक व विभिन्न स्कूलों से आए अध्यापक और विद्यार्थी उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें