फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस बार पीजीजीसी-46 करेगा पीयू यूथ फेस्टिवल की मेजबानी

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। पंजाब यूनिवर्सिटी यूथ फेस्टिवल की मेजबानी इस बार पोस्ट ग्रेजुएट गवर्नमेंट कॉलेज-46 कर रहा है। फेस्टिवल की शुरुआत 27 नवंबर से होने जा रही है। कॉलेज प्राचार्य आभा सुदर्शन ने बताया कि फेस्टिवल का उद्घाटन पीयू वीसी प्रो. राजकुमार करेंगे। कार्यक्रम के समापन के दिन शिक्षा सचिव एसएस गिल इनाम बांटेंगे।
विज्ञापन

बता दें कि इस बार दो वर्ष के बाद पीयू यूथ फेस्टिवल आयोजित हो रहा है। इसे लेकर तैयारियां पूरी कर ली हैं। प्रतिभागी विद्यार्थी भी रिहर्सल के लिए कॉलेज ही आ रहे हैं। कॉलेज ने प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों को भी रिहर्सल के लिए कॉलेज आने की अनुमति दी है। हालांकि अभी उनकी कक्षाएं ऑनलाइन ही संचालित हो रही हैं। फेस्टिवल में सुबह 10 से शाम 4 बजे तक सांस्कृतिक गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। दर्शकों की संख्या सीमित रहेगी। वहां सामाजिक दूरी के साथ बैठने की व्यवस्था की जाएगी। बाहरी कॉलेजों के विद्यार्थियों को सांस्कृतिक गतिविधियां देखने के लिए अनुमति नहीं होगी। केवल कॉलेज के विद्यार्थी ही दर्शक के रूप में अनुमति के साथ उपस्थित हो सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें