फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कंगना रणौत पंजाब का माहौल खराब करने का कर रहीं काम : नील गर्ग

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। आम आदमी पार्टी (आप) पंजाब के वरिष्ठ प्रवक्ता नील गर्ग ने विवादित बयानों के लिए भाजपा सांसद कंगना रणौत की कड़ी आलोचना की है। उन्होंने कहा कि वह लगातार पंजाब का माहौल खराब करने वाला बयान दे रहीं हैं। रविवार को गर्ग ने कहा कि कंगना रणौत कभी पंजाब के किसानों को बदनाम करने वाला बयान देतीं हैं तो कभी पंजाबियों को आतंकवादी कहतीं हैं। उनके बयानों से ऐसा लगता है जैसे उसे भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व का समर्थन प्राप्त है या पार्टी द्वारा उनसे जानबूझकर ऐसा बयान दिलवाया जा रहा है।
विज्ञापन

गर्ग ने कहा कि किसान आंदोलन के समय से ही भाजपा पंजाब को टारगेट कर रही है। जो भी मोदी सरकार के खिलाफ आवाज उठाता है उसे केंद्र सरकार द्वारा बदनाम करने या परेशान करने की कोशिश की जाती है। पंजाब के साथ भी ऐसा ही किया जा रहा है। आप नेता ने भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व से अपील की कि कंगना के विवादित बयानों पर लगाम लगाएं। इससे सिर्फ पंजाबी ही नहीं बल्कि पूरे देश में गलत संदेश जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें