फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिमला हाईवे पर जाम: घंटों डटे रहे किसान, पुलिस नाकाम, धूप-उमस और बारिश में फंसे हजारों वाहन

Sun, 29 Aug 2021 01:15 AM IST
पंचकुला ब्‍यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पंचकूला/पिंजौर (हरियाणा)

सार

पुलिस ने कालका-शिमला हाईवे की तरफ से सोलन बद्दी जाने वाले वाहनों चालकों को चंडीगढ़ पीजीआई और कालका-शिमला जाने वालों को पुलिस ने पंचकूला से मोरनी को जाने वाली सड़क से मादना की तरफ डायवर्ट कर दिया। ऐसे कुछ वाहन चालक तो डायवर्ट रूट के हिसाब से निकल गए, लेकिन अन्य साढ़े तीन घंटे तक हाईवे पर जाम खुलने के इंतजार में खड़े रहे। पुलिस द्वारा हिरासत में लिए किसानों के छोड़ने के बाद शाम करीब सवा सात बजे किसानों ने चंडीमंदिर टोल प्लॉजा से वाहनों की आवाजाही शुरू होने दी।
विज्ञापन
टोल प्लाजा पर लगा जाम। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

करनाल के बसताड़ा टोल प्लॉजा पर किसानों पर लाठीचार्ज के विरोध में शनिवार दोपहर बाद चंडीमंदिर टोल प्लाजा पर किसानों और समर्थकों ने जाम लगा दिया। करीब साढे़ तीन घंटे के जाम में शिमला-पंचकूला मार्ग पर दोनों तरफ हजारों छोटे-बड़े हजारों की संख्या में वाहन जाम में फंस गए। आंदोलनकारियों ने जाम के दौरान आपातकालीन सेवाएं जारी रखीं।

विज्ञापन


किसानों ने संयुक्त किसान मोर्चा, भारतीय किसान यूनियन के आह्वान पर नरेंद्र सिंह जिला प्रधान भाकियू, ब्लॉक प्रधान गुरजेंट सिंह की अगुवाई में टोल प्लॉजा चंडीमंदिर पर वाहनों की आवाजाही रोकी। जैसे ही प्रशासन को किसानों द्वारा हाईवे जाम होने की सूचना मिली तो ट्रैफिक को नियंत्रित करने के लिए पुलिस शाह मलंग दरगाह के समीप ट्रैफिक लाइट पर वाहनों को डायवर्ट कर पिंजौर नालागढ़ रोड की तरफ कर दिया। आसपास के बहुत से लोग पैदल की अपने गंतव्य की तरफ जाते नजर आए।

हाईवे से कालका, शिमला और पंचकूला होकर दिल्ली और चंडीगढ़ आने वाले वाहन चालकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। दोपहर करीब सवा तीन बजे बाद जाम लगते ही वाहनों की लाइन दोनों तरफ लग गई। इस बीच जाम खुलवाने को लेकर हाईवे पर फंसे लोगों और किसानों के बीच कई बार बहस भी हुई, पुलिस ने किसानों को समझाया भी, लेकिन किसान नहीं माने तो पुलिस को मजबूरन रूट डायबर्ट करना पड़ा।
विज्ञापन


पुलिस ने कालका-शिमला हाईवे की तरफ से सोलन बद्दी जाने वाले वाहनों चालकों को चंडीगढ़ पीजीआई और कालका-शिमला जाने वालों को पुलिस ने पंचकूला से मोरनी को जाने वाली सड़क से मादना की तरफ डायवर्ट कर दिया। ऐसे कुछ वाहन चालक तो डायवर्ट रूट के हिसाब से निकल गए, लेकिन अन्य साढ़े तीन घंटे तक हाईवे पर जाम खुलने के इंतजार में खड़े रहे। पुलिस द्वारा हिरासत में लिए किसानों के छोड़ने के बाद शाम करीब सवा सात बजे किसानों ने चंडीमंदिर टोल प्लॉजा से वाहनों की आवाजाही शुरू होने दी।

चार किमी लंबा जाम, बारिश-गर्मी से बेहाल हुए वाहन चालक
दोपहर बाद से शाम सवा सात बजे तक वाहन चालकों को धूप और गर्मी की वजह से परेशान होना पड़ा। शाम को हल्की बारिश ने थोड़ी राहत दी, दो पहिया वाहन चालक बारिश में भीग गए। बारिश के बाद उमस ने बीच हाईवे खड़े हजारों लोगों को परेशान किया। इस दौरान कोई पसीना पोछ रहा था तो कोई अपने रोते बच्चों को चुप कराने में लगे रहे। शाम सात बजे के करीब किसानों ने दो पहिया वाहन चालकों के लिए सबसे पहले रास्ता खोला, उसके बाद धीरे-धीरे लोग निकलने लगे, उसके बाद शाम 7.20 तक सभी वाहनों चालकों के लिए जाम खोल दिया गया, लेकिन वाहनों की लंबी कतारों के बीच जाम खुलने के बाद भी लोग घंटों तक फंसे रहे।

यहां यहां लगा जाम

  • पिंजौर नालागढ़ रोड पर लगा जाम
  • पंचकूला शिमला राष्ट्रीय राजमार्ग पर लगा जाम
  • नौकरीपेशा लोगों और यात्रियों को जाम के कारण आवाजाही में उठानी पड़ी परेशानी
  • पिंजौर शहरी क्षे में लगा जाम
  • ओल्ड पंचकूला लाइट प्वाइंट पर जाम
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें