फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इनेलो सुप्रीमो 1 सितंबर से करेंगे कार्यकर्ता मिलन समारोह

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। पूर्व मुख्यमंत्री एवं इनेलो के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओम प्रकाश चौटाला पार्टी को मजबूती देने के लिए 1 सितंबर से कार्यकर्ता मिलन समारोह करेंगे। वह हरियाणा के सभी 22 जिलों का दौरा कर ताऊ देवी लाल के जन्मदिवस पर 25 सितंबर को जींद में होने वाली रैली का न्योता जनता को देंगे।
विज्ञापन

चौैटाला 1 सितंबर को मिलन समारोह की शुरुआत सिरसा और फतेहाबाद जिलों से करेंगे। 2 सितंबर को हिसार और जींद, 3 सितंबर को कैथल और अंबाला, 4 सितंबर को पंचकूला और यमुनानगर, 5 सितंबर को कुरुक्षेत्र और करनाल, 6 सितंबर को पानीपत और सोनीपत, 8 सितंबर को फरीदाबाद और पलवल, 9 सितंबर को नूंह और गुरुग्राम, 10 सितंबर को रोहतक और झज्जर, 11 सितंबर को रेवाड़ी और महेंद्रगढ़ और 12 सितंबर को दादरी और भिवानी जिलों की बैठक लेंगे।
इनेलो सुप्रीमो जेबीटी मामले में रिहाई के बाद पहली बार सार्वजनिक रूप से पार्टी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और जनता से रू-ब-रू होंगे। वह नए कृषि कानूनों, महंगाई, बेरोजगारी, कानून व्यवस्था, पेट्रोल-डीजल के आसमान छूते दामों और किसानों को उनकी फसलों के उचित दाम न मिलने जैसे मुद्दों पर भी समारोहों में चर्चा करेंगे।
विज्ञापन

ओपी चौटाला ने कहा कि आज देश, प्रदेश का हर वर्ग महंगाई से त्रस्त है। प्याज-आलू समेत सब्जियों, दालों और खाद्य तेल के दाम आसमान को छू रहे हैं। सरकार की गलत नीतियों के कारण आज किसान, मजदूर, व्यापारी और अन्य जरूरतमंद तबका मूलभूत सुविधाओं से वंचित है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें