फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा पर एक विधायक-एक पेंशन का बढ़ रहा दबाव

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। पंजाब की तरह हरियाणा में भी एक विधायक-एक पेंशन लागू करने का दबाव बढ़ रहा है। विधानसभा में प्रदेश की जनता की तरफ से इस संबंध में अनेक सुझाव आए हैं। उनमें काफी लोगों ने एक पेंशन का कानून लागू करने की मांग उठाई है। अब अंतिम निर्णय सरकार को लेना है। विधानसभा अध्यक्ष ज्ञान चंद गुप्ता ने एक पेंशन के मुद्दे पर सरकार स्तर पर विचार चलने की बात स्वीकारी है। उन्होंने कहा इस प्रस्ताव व जनता के सुझावों पर आखिरी निर्णय सरकार को लेना है।
विज्ञापन

पूर्व कांग्रेस विधायक व अब आम आदमी पार्टी के नेता निर्मल सिंह पहले ही अपनी तीन पेंशन छोड़ने का पत्र विधानसभा अध्यक्ष को लिख चुके हैं। उनके पत्र पर विधानसभा सचिवालय जल्द अंतिम निर्णय लेने जा रहा है। उनकी भावना के अनुरूप आने वाले समय में निर्मल को एक ही पेंशन मिलेगी। गुप्ता ने कहा कि निर्मल सिंह ने खुद पेंशन छोड़ने का निर्णय लिया है। उनके पत्र अनुसार कार्रवाई करने जा रहे हैं। निर्मल नग्गल विधानसभा से चार बार विधायक रहे हैं। उनके फैसले से सत्ता पक्ष और विपक्ष के विधायकों पर एक ही पेंशन लेने का दबाव बढ़ा है। हालांकि, इस मुद्दे पर सरकार और विधायकों की अलग-अलग राय भी है। सरकार का मानना है कि सभी विधायकों की वित्तीय स्थिति एक जैसी नहीं है। कुछ विधायक पेंशन से ही पारिवारिक खर्च चला रहे हैं। मुख्यमंत्री मनोहर लाल कह चुके हैं कि सभी विधायकों पर एक पेंशन लेने का फैसला नहीं थोपा जा सकता। सक्षम विधायक अगर स्वेच्छा से एक से अधिक पेंशन छोड़ना चाहते हैं, तो स्वागत है।
आरटीआई अनुसार कैप्टन अजय की सबसे अधिक पेंशन
प्रदेश में सबसे अधिक पेंशन, पारिवारिक पेंशन को लेकर पानीपत के आरटीआई कार्यकर्ता पीपी कपूर ने हरियाणा विधानसभा सचिवालय से सात अप्रैल 2022 को सूचना के अधिकार के तहत जानकारी ली थी। उसके अनुसार पूर्व विधायक कैप्टन अजय यादव सबसे अधिक 2.38 लाख रुपये मासिक पेंशन ले रहे हैं। 18 पूर्व विधायकों की मासिक पेंशन डेढ़ लाख रुपये से ज्यादा है। कुल 275 पूर्व विधायकों और 128 आश्रितों की पारिवारिक पेंशन पर सालाना 29 करोड़ रुपये खर्च हो रहे हैं। सर्वाधिक पारिवारिक पेंशन पूर्व मुख्यमंत्री भजन लाल की पत्नी जसमा देवी को 99619 रुपये प्रति माह मिल रही है, खुद पूर्व विधायक होने के नाते वह 61800 रुपये प्रतिमाह पेंशन पा रही हैं।
विज्ञापन

कई की पेंशन सवा दो लाख तक
पूर्व मुख्यमंत्री ओमप्रकाश चौटाला 222500 सावित्री जिंदल एक लाख रुपये, पूर्व वित्तमंत्री प्रो. संपत सिंह 214800, पूर्व मंत्री कृष्णलाल पंवार 199200, पूर्व मंत्री रामबिलास शर्मा 191500, करण सिंह दलाल 191500, महेंद्र प्रताप सिंह 191500, भागीराम 191500, चौधरी बीरेंद्र सिंह 176000, फूलचंद मुलाना 1.68 लाख, अशोक अरोड़ा 160400, हरमोहिंद्र सिंह चट्ठा 160400, चंद्रमोहन बिश्नोई 152700, धर्मवीर गाबा 152663, शकुंतला भगवाड़िया 168200, बलबीर पाल शाह 2,07,000, उदयभान 1,68,200, आनंद सिंह डांगी 1,68,200, रणदीप सुरजेवाला 168200, शारदा रानी 137138, करतार भड़ाना 100000, राव नरबीर सिंह 121600, रेणुका बिश्नोई व कुलदीप शर्मा एक-एक लाख रुपये प्रति। सुमित्रा गुलिया 91856 रुपये, विद्या देवी 88213 रुपये, विद्या सुरजेवाला 87975 रुपये, सावित्री देवी 84,094 रुपये प्रति माह।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें