फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सम्मान: गांव भांवली निवासी हवलदार दारा सिंह सेना मेडल से सम्मानित, भीषण गोलीबारी में एक आतंकवादी को मार गिराने पर सेना द्वारा दिया गया सम्मान

विज्ञापन
गांव भांवली निवासी दारा सिंह को सेना मेडल से सम्मानित करते अधिकारी। - फोटो : PKL OFFICE
विज्ञापन
रायपुररानी। खंड रायपुररानी के गांव भांवली निवासी हवलदार दारा सिंह चेची को उनकी वीरता के लिए सेना मेडल से नवाजा गया है। सेना के 44 राष्ट्रीय राइफल में तैनात हवलदार दारा सिंह चेची को कोलकाता में आयोजित एक कार्यक्रम में यह सम्मान दिया गया। हरियाणा पुलिस में कांस्टेबल के पद पर तैनात दारा सिंह के भाई कटार सिंह ने यह जानकारी दी। सेना मैडल मिलने से परिवार और गांव में खुशी का आलम है।
विज्ञापन

कटार सिंह ने बताया कि पिता स्वर्गीय मंगत राम का सपना था कि उनके बेटे देश की सीमाओं की रक्षा के लिए सेना में जाए। कटार सिंह ने बताया कि सेना की तरफ से जारी वीडियो संदेश के अनुसार हवलदार दारा सिंह अपने तीन साथियों के साथ ड्यूटी पर तैनात थे। अपनी तरफ एक संदिग्ध वाहन को आता देखकर उसे रुकने का इशारा किया। नहीं रुकने पर चेतावनी भी दी।
वाहन में सवार आतंकियों ने दारा सिंह और उनके साथियों पर भीषण गोलीबारी शुरू कर दी। व्यक्तिगत सुरक्षा की परवाह किए बिना दारा सिंह ने सटीक फायर किया। इसमें वाहन में सवार होकर भाग रहे एक आतंकवादी को उन्होंने मौके पर मार गिराया। इस वीरता के लिए उनको सेना मेडल से सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें