फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईकोर्ट: अस्पतालों का बोझ कम करने की कवायद, मरीजों को घरों में ऑक्सीजन उपलब्ध करवाने के आदेश 

Tue, 04 May 2021 10:16 PM IST
पंचकुला ब्‍यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

हाईकोर्ट ने केंद्र सरकार सहित पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ प्रशासन को आदेश दिया है कि वे ऑक्सीजन का पूरा बंदोबस्त करें ताकि लोगों का बहुमूल्य जीवन बचाया जा सके।
 
विज्ञापन
पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट। - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोरोना के बढ़ते कहर के बीच अस्पतालों का बोझ कम करने के लिए पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट ने हरियाणा, पंजाब व चंडीगढ़ को लोगों को घरों पर ऑक्सीजन उपलब्ध करवाने का आदेश दिया है। हाईकोर्ट ने केंद्र सरकार सहित पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ प्रशासन को आदेश दिया है कि वे ऑक्सीजन का पूरा बंदोबस्त करें ताकि लोगों का बहुमूल्य जीवन बचाया जा सके।

विज्ञापन


हाईकोर्ट ने कहा कि घरों में ऑक्सीजन की सप्लाई का काम म्यूनिसिपल अथॉरिटीज को दिया जाए क्योंकि स्वास्थ्य विभाग के लोग वैसे भी इस समय काफी व्यस्त हैं। राज्य सरकारें एक वेब पोर्टल जारी करें जिसमे उनके सभी जिलों के अस्पतालों के खाली बेड, दवाओं, ऑक्सीजन, वेंटिलेटर्स, आईसीयू बेड और वैक्सीनेशन की पूरी जानकारी हो। 


पोर्टल को लगातार अपडेट किया जाए ताकि आम लोगों को जानकारी मिल सके कि कहां बेड खाली हैं, कहां से ऑक्सीजन मिलेगी और कहां दवाएं उपलब्ध हैं। जहां ज्यादा जरूरत हो, वहां पर्याप्त सप्लाई की जाए। जहां से भी ऑक्सीजन और दवाओं की जमाखोरी और कालाबाजारी की शिकायत आए उनके खिलाफ तत्काल कड़ी कार्रवाई की जाए। इस मामले में हाईकोर्ट को सहयोग दे रहे सीनियर एडवोकेट रूपिंदर खोसला ने हाईकोर्ट को बताया कि पंजाब के बरनाला, मोहाली और अन्य जगहों के इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज में कई वेंटिलेटर खाली पड़े हैं। इनका कोई इस्तेमाल नहीं किया जा रहा है। इस पर हाईकोर्ट ने पंजाब सरकार को इन वेंटिलेटर्स को तत्काल इस्तेमाल में लाने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन


पंजाब ने कहा, मेडिकल ऑक्सीजन बनाने के लिए 7 कंपनियों को लाइसेंस
पंजाब सरकार ने हाईकोर्ट को बताया कि उन्हें अभी तक पर्याप्त ऑक्सीजन नहीं मिल पा रही है। हालांकि उन्होंने मेडिकल ऑक्सीजन बनाने के लिए राज्य के उद्योगों को 7 लाइसेंस जारी कर दिए हैं। इनमें जल्द ही ऑक्सीजन का निर्माण शरू हो जाएगा। पंजाब ने बताया कि उनकी ऑक्सीजन की मांग प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। अधिकतर ऑक्सीजन बोकारो से मंगवाई जा रही है। पंजाब के पास फिलहाल 17 क्रायोजेनिक टैंकर हैं जो इतनी दूर से ऑक्सीजन लाने के लिए पर्याप्त नहीं हैं। उन्हें 10 और क्रायोजेनिक टैंकर्स की जरूरत है जिसके लिए उन्होंने केंद्र सरकार से आग्रह किया है।
विज्ञापन

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें