फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा में छह हवाई पट्टियां जल्द होंगी आधुनिक सुविधाओं से लैस, पायलट ट्रेनिंग स्कूलों में क्षमता बढ़ाने को तैयार होगा मास्टर प्लान

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। महाराजा अग्रसेन अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे हिसार सहित प्रदेश की सभी 6 हवाई पट्टियों को जल्द ही आधुनिक सुविधाओं से किया जाएगा। साथ ही पिंजौर, करनाल और भिवानी में चल रहे फ्लाइंग ट्रेनिंग स्कूलों की क्षमता बढ़ाने के लिए मास्टर प्लान तैयार किया जाएगा, ताकि यहां अधिक युवाओं को प्रशिक्षण मिल सके।
विज्ञापन

इस संबंध में उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने चंडीगढ़ में उड्डयन विभाग, लोक निर्माण विभाग, हरियाणा विद्युत प्रसारण निगम, पशुपालन विभाग, सिंचाई विभाग, जनस्वास्थ्य एवं अभियांत्रिकी विभाग, पर्यावरण विभाग सहित अन्य विभागों से जुड़े अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। इसमें पिंजौर, करनाल, महेंद्रगढ़, भिवानी, हिसार व गुरुग्राम के हवाई पट्टियों के निर्माण कार्यों की प्रगति-रिपोर्ट तलब की और कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए।
हिसार अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के रनवे के काम में हुई देरी के जवाब में अधिकारियों ने इसके लिए हिसार-बरवाला रोड व हिसार धांसू रोड पर चलने वाले यातायात को बाधा बताया। डिप्टी सीएम ने निर्देश दिए कि इसके लिए मिर्जापुर रोड से तलवंडी के पास नेशनल हाइवे को जोड़ने वाला वैकल्पिक रोड का फाइनल-प्लॉन शीघ्र तैयार करें। साथ ही धांसू रोड को बंद करें। चौटाला ने अधिकारियों को कहा कि वे ‘महाराजा अग्रसेन अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा, हिसार’ के रन-वे का निर्माण कार्य निर्धारित समय अवधि में पूरा करें। यहां 24 घंटे बिजली आपूर्ति के लिए 33 केवी स्टेशन के निर्माण की मंजूरी दी गई। ड्रेनज के लिए भी विस्तृत प्लान तैयार करें। वहीं, डिप्टी सीएम ने बाल निगरानी घर को जल्द इसे खाली करवाकर अग्रिम कार्रवाई करने के निर्देश दिए। गौशाला माइनर के 3 चैनल बंद करने, नंदीशाला को अन्य जगह शिफ्ट करने, बीपीसीएल प्लांट को यहां से दूसरी जगह शिफ्ट करने की रिपोर्ट ली गई।
विज्ञापन

भिवानी-नारनौल में नाइट लैंडिंग की तैयारी
भिवानी व नारनौल में हवाई पट्टी में रात को लैंडिंग की सुविधा प्रदान करने के लिए डिप्टी सीएम ने कहा कि हाई-टेंशन लाइन को शिफ्ट करने की व्यवस्था करें और 24 घंटे लाइट हो। इसके लिए साइट विजिट के आदेश दिए। वहीं, करनाल हवाई पट्टी के रन-वे का विस्तार 5 हजार फीट तक बढ़ाने पर बताया कि अधिग्रहण का कार्य अंतिम चरण में है। इसके लिए भी डीसी करनाल से रिपोर्ट मांगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें