मोरनी। इलाके के किसानों के उत्थान को लेकर बनाई फार्मर प्रोड्यूसर कंपनी एफपीओ के प्रधानों का एक प्रतिनिधिमंडल वीरवार को हरियाणा के कृषि मंत्री जेपी दलाल से मिला। मंडल ने मंत्री के समक्ष किसानों की प्रमुख मांगों को लेकर मांगपत्र भी सौंपा। इसमें मुख्य रूप से पानी के स्टोरेज टैंक बनाने पर मिलने वाली अनुदान राशि को बढ़ती महंगाई के अनुसार बढ़ाना, सोलर फेंसिंग सिस्टम योजना को स्कीम में शामिल करवाना और मशरूम के शेड, मशरूम के 300 बैग पर मिलने वाली अनुदान राशि को 1000 तक बढ़ाना आदि शामिल रहा।
जजपा नेता बलवंत राणा नालाघाट और बलदेव गवाही ने बताया कि किसानों द्वारा कुछ प्रस्ताव सर्वसम्मति से पास किए गए थे। इसमें मुख्य रूप से पानी के स्टोरेज टैंक बनाने पर मिलने वाली अनुदान राशि को बढ़ती महंगाई के अनुसार बढ़ाना, सोलर फेंसिंग सिस्टम योजना को स्कीम में शामिल करवाना और मशरूम के शेड के लिए योजना को भी इसमें शामिल करवाना है। उन्होंने बताया कि सालों से किसानों द्वारा इन मांगों के लिए कृषि मंत्री तक अपनी आवाज पहुंचाई गई है। उन्होंने आश्वासन दिया कि वह जल्द इन योजनाओं पर अधिकारियों से विचार विमर्श के बाद लागू करवाने का प्रयास करेंगे। इस अवसर पर खंड की विभिन्न फार्मर प्रोड्यूसर कंपनी एफपीओ के प्रधान उपस्थित रहे।