फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार हादसे में एक व्यक्ति घायल, चार को मामूली चौटें

विज्ञापन
विज्ञापन
मोरनी। रविवार को चंडीगढ़ के धनास से कार में मोरनी घूमने आए पांच युवकों की कार पहाड़ से रास्ते में पत्थर गिरने से संतुलन बिगड़ने के कारण क्षतिग्रस्त हो गई। इस हादसे में चार युवक घायल हो गए। इसके बाद राहगीरों ने घायलों को तुरंत मोरनी के स्वास्थ्य केंद्र में पहुंचाया। यहां से डाक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद सभी घायलों को पंचकूला सेक्टर-6 के सामान्य अस्पताल में रैफर कर दिया। इस हादसे में कार सवार युवकों के नाम का पता नहीं चल पाया है।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक चंडीगढ़ के धनास के रहने वाले पांच दोस्त जब मोरनी से घूमकर वापस जा रहे थे तो मोरनी-पंचकूला रोड गांव टिकरी के पास पहाड़ी से रोड पर गिरे एक पत्थर के कारण उनकी कार का संतुलन बिगड़ गया। इस कारण कार पहाड़ से टकरा गई और कार में आगे बैठे युवक को गंभीर चोटें आई हैं। मौके पर मौजूद लोगों का कहना है कि इस हादसे के दौरान गनीमत रही की कार खाई में नहीं गिरी, नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था। गंभीर रूप से घायल युवक की आंख और नाक पर गहरी चोट आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें