फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलग-अलग जगह से नशे के साथ चार नशा तस्कर गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। पुलिस कमिश्नर पंचकूला डॉ. हनीफ कुरैशी के निर्देशानुसार, जिला पंचकूला को नशा मुक्त बनाने के लिए पुलिस की ओर से नशा तस्करों के खिलाफ एक विशेष अभियान की शुरूआत की गई है। इस अभियान के तहत पुलिस की टीमों ने अलग-अलग स्थानों से चार नशा तस्करों को गिरफ्तार किया है। इनमें दो आरोपी हेरोइन, एक आरोपी अफीम और एक आरोपी चुरा पोस्त के मामले में गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन

इनमें क्राइम ब्रांच-26 टीम ने आरोपी मोहिंदर निवासी सेक्टर-12ए को 3.72 ग्राम हेरोइन के साथ और समीर निवासी जीरकपुर को 17.70 ग्राम हेरोइन सहित गिरफ्तार किया है। आरोपी मोहिंदर सिंह के खिलाफ थाना सेक्टर-14 में मामला दर्ज किया गया है, जबकि आरोपी समीर के खिलाफ थाना सेक्टर-20 में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।
वहीं, डिटेक्टिव स्टाफ ने आरोपी नैब गिरी निवासी रायपुररानी को 358 ग्राम अफीम और आरोपी राजेंद्र कुमार निवासी गांव खंगेसरा चंडीमंदिर को तीन किलो 960 ग्राम चूरापोस्त सहित गिरफ्तार किया है। नैब गिरी के खिलाफ थाना रायपुररानी में और आरोपी राजेंद्र के खिलाफ थाना चंडीमंदिर में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया हैै।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें