चंडीगढ़। पंजाब में बुधवार को कोरोना संक्रमण से चार जिलों में पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि राज्य में 347 नए मरीज मिले हैं। अब तक राज्य में 17635 कोरोना के मरीजों की मौत हो चुकी है। 24 घंटे के दौरान 1.24 प्रतिशत संक्रमण दर दर्ज की गई है।
स्वास्थ्य विभाग के अनुसार जालंधर में दो, फरीदकोट, होशियारपुर और संगरूर में 1-1 मरीज की कोरोना से जान चली गई। राज्य के विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कोरोना के 170 मरीजों को सांस लेने में परेशानी हो रही है। 51 की हालत खराब होने पर क्रिटिकल केयर यूनिट थ्री में रखा गया है। 51 मरीजों की हालत गंभीर बताई जा रही है। अस्पतालों में भर्ती 548 मरीज स्वास्थ्य लाभ लेकर ठीक हो चुके हैं।