फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केजरीवाल देश के पीएम बनना चाहते थे : सुरजेवाला

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। कांग्रेस ने बुधवार को आप सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल को खालिस्तान और फंड के दुरुपयोग के मामले पर घेरा। पार्टी के महासचिव रणदीप सुरजेवाला, राष्ट्रीय प्रवक्ता पवन खेड़ा और पंजाब मामलों के इंचार्ज हरीश चौधरी ने पंजाब कांग्रेस भवन में बुलाई एक प्रेस कांफ्रेंस के दौरान साझा तौर पर केजरीवाल को खालिस्तान और गर्मख्यालियों से संबंधों पर अपना स्टैंड स्पष्ट करने की चुनौती दी।
विज्ञापन

सुरजेवाला ने आप के संस्थापक रहे कुमार विश्वास के बुधवार को एक बयान को आधार बनाते हुए केजरीवाल से छह सवालों के जवाब देने को कहा। कुमार विश्वास ने अपने बयान में कहा है कि अरविंद केजरीवाल ने उनसे कहा था कि या तो मैं आजाद राज्य का मुख्यमंत्री बनूंगा या आजाद देश का पहला प्रधानमंत्री। इसी बयान पर सुरजेवाला ने कहा कि कुमार विश्वास ने देश की जनता के सामने जो सच्चाई पेश की है, वह बेहद सनसनीखेज है और इससे आप का देश विरोधी चेहरा बेनकाब हो गया है। सुरजेवाला ने कहा कि केजरीवाल को बताना चाहिए कि क्या वह देश को बांटने के लिए किस से समझौता कर रहे थे। क्योंकि पिछले चुनाव के दौरान भी केजरीवाल आतंकवादियों के घर पर रुके थे।
सुरजेवाला ने आप से यह छह सवाल पूछे हैं कि - क्या केजरीवाल ने सत्ता के लिए अलगाववादी और खालिस्तानी ताकतों का साथ लिया था। क्या मौड मंडी ब्लास्ट और लुधियाना बम धमाके में उनकी भूमिका है? क्या केजरीवाल भगवंत मान के जरिए पंजाब में नाटक करके अपने मिशन को अंजाम दे रहे हैं? क्या केजरीवाल को पंजाब का मुख्यमंत्री बनना चाहते हैं या फिर वह पंजाब में कठपुतली सरकार बनाएंगे? केजरीवाल को कुमार विश्वास के बयान पर जवाब देना चाहिए और क्या वह देश को तोड़ने की साजिश रच रहे हैं? क्या केजरीवाल ने पंजाब को भारत से अलग करके प्रधानमंत्री बनने की बात कही थी? क्या अरविंद केजरीवाल के लिए देश और पंजाब से बड़ी सत्ता की कुर्सी है?
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें