फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेड़ा सीताराम में घर में लगी आग, सामान जला

विज्ञापन
विज्ञापन
कालका। खेड़ा सीताराम स्थित एक घर में अचानक आग लग गई। घटना में घर की एलईडी, बेड, फोलडिंग बेड, गद्दे, कपड़े सहित घर में पड़ा काफी समान जलकर राख हो गया। लोगों ने करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
विज्ञापन

बबली ने बताया कि वह और उसके पति परवाणू की एक निजी कंपनी में नौकरी करते हैं। बुधवार को रोजमर्रा की तरह वह और उसके पति काम पर चले गए। वहीं, उनका लड़ाका आशीष (12) घर पर था जबकि बेटी महिमा (11) पड़ोस के घर में गई हुई थी। दोपहर करीब ढाई बजे घर में अचानक आग लग गई। आग को देख बेटा आशीष घबरा गया और आस पड़ोस में आवाज लगाने लगा। इसके समाजसेवी सीमा गिल सहित आस-पड़ोस के लोग इकट्ठा हो गए। उधर, घर से कुछ दूरी पर कुछ मजदूर काम कर रहे थे वह भी मौके पर पहुंच गए और आग को बुझाने का प्रयास करने लगे। घटना में आशीष के हाथ व पांव में भी कुछ हद तक झुलस गए थे, लेकिन गनीमत यह रही की कोई जानी नुकसान नहीं हुआ। पीड़ित परिवार ने प्रशासन से मदद की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें