फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

त्योहारी सीजन पर संक्रमण बढ़ने का डर, सरकार बढ़ाएगी टेस्टिंग दर

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। पंजाब सरकार को त्योहारी सीजन पर कोरोना संक्रमण बढ़ने की चिंता सता रही है। एहतियातन सरकार राज्य में टेस्टिंग की दर बढ़ाने जा रही है। सरकार ने स्वास्थ्य विभाग को 20 हजार की दर से टेस्टिंग बढ़ाने के निर्देश दिए हैं। अभी तक 25 से 30 हजार टेस्ट सूबे में हर रोज किए जा रहे हैं। विभाग की ओर से इस बाबत सभी जिलों के सिविल सर्जनों को निर्देश जारी कर दिए गए हैं।
विज्ञापन

उपमुख्यमंत्री ओपी सोनी ने वीरवार को स्वास्थ्य अधिकारियों को 100 दिन का रोडमैप तैयार करने के लिए कहा। त्योहारों और कोविड की संभावित तीसरी लहर को देखते हुए उपमुख्यमंत्री ने स्वास्थ्य विभाग के बुनियादी ढांचे को और मजबूत करने के निर्देश देते हुए कहा कि जरूरत के अनुसार अपेक्षित खरीद का काम पूरा कर लिया जाए।
उन्होंने स्वास्थ्य अधिकारियों को कोविड टीकाकरण और टेस्टिंग की गति बढ़ाने के निर्देश देते हुए कहा कि हर रोज 20 हजार टेस्टिंग की संख्या बढ़ाई जाए, जिससे पंजाब के लोगों को कोविड से बचाया जा सके। उपमुख्यमंत्री ने डेंगू के मामलों में वृद्धि को रोकने के लिए डेंगू-रोधी गतिविधियों को भी तेज करने के लिए कहा। सार्वजनिक स्वास्थ्य संस्थाओं में स्वच्छता के मोर्चे पर उन्होंने कहा कि संबंधित जिले के सिविल सर्जन, स्वच्छता और सफाई बनाई रखने के लिए जिम्मेदार होंगे। आने वाले समय में वह पंजाब की स्वास्थ्य संस्थाओं का इस संबंधी निरीक्षण भी करेंगे। वह विभाग में किसी भी किस्म के भ्रष्टाचार को नहीं सहेंगे और ऐसी किसी भी घटना के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

प्रमुख सचिव स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण आलोक शेखर ने उपमुख्यमंत्री को भरोसा दिलाया कि उनके दिशा-निर्देशों की पालना यथावत की जाएगी और स्वास्थ्य विभाग आम लोगों तक स्वास्थ्य संबंधी मानक सुविधाएं पहुंचाने के लिए हर संभव यत्न करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें