फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एडॉप्शन सेरेमनी में दो बच्चों को मिला परिवार

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। दो बेसहारा बच्चों को परिवार मिल गया है। करीब चार साल और दस महीने के बच्चों का पालन पोषण हरियाणा राज्य बाल कल्याण परिषद द्वारा संचालित शिशुगृह में हुआ है। उन्हें बेशक उनके अपनों ने बेसहारा कर दिया हो, लेकिन दोनों नन्हें बच्चों के जीवन में उस समय उजियारा हुआ जब दोनों बच्चों को नए परिवार मिले।
विज्ञापन

हरियाणा राज्य बाल कल्याण परिषद द्वारा संचालित शिशुगृह पंचकूला में आयोजित एडॉप्शन सेरेमनी में हरियाणा राज्य बाल कल्याण परिषद उपाध्यक्ष पारीसा शर्मा ने दोनों परिवारों को बच्चे गोद दिए। इस अवसर पर नन्हें बच्चों और उनके परिवार के सदस्यों ने पौधरोपण किया। पारीसा शर्मा ने कहा कि बच्चे भगवान का रूप होते हैं और बच्चों को आज नया परिवार मिला है। इससे बढ़कर कोई खुशी हो ही नहीं सकती। बच्चों का एडॉप्शन केंद्र सरकार द्वारा संचालित एडॉप्शन एजेंसी के अंतर्गत किया जाता है और यह पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन है।
इस मौके पर नोडल अधिकारी होम्स मिलन पंडित, सीनियर बाल कल्याण अधिकारी ओपी मेहरा, जन सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारी प्रदीप दलाल, पीसी विपिन अग्रवाल व अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन

बच्चों के चेहरों पर मुस्कान ही उद्देश्य
हरियाणा राज्य बाल कल्याण परिषद बच्चों के कल्याण के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। बच्चों के चेहरों पर मुस्कान लाना ही परिषद का उद्देश्य है। इस अवसर पर दोनों परिवार बेहद उत्साहित दिखाई दिए और उन्होंने कहा कि उनके जीवन की वह कमी पूरी हो गई जो उन्हें हमेशा से महसूस होती रही। वे बच्चों को उच्च शिक्षित करवा उनके हर सपने को पूरा करने का कार्य करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें