चंडीगढ़। कोरोना संक्रमण की रफ्तार तेजी से घट रही है। तीसरी लहर लगभग खत्म होने के कगार पर है। स्वास्थ्य विशेषज्ञों का कहना है कि अगर लोगों का सहयोग जारी रहा तो जल्द ही एक बार फिर स्थिति सामान्य होगी। शहर में सक्रिय मरीजों की संख्या भी तेजी से कम हो रही है। मौजूदा समय में सक्रिय मरीजों की संख्या 1011 रह गई है।
राहत की बात यह है कि 157 मरीज ही पीजीआई समेत अन्य अस्पतालों में भर्ती हैं। भर्ती मरीजों की कम होती संख्या को ध्यान में रखते हुए स्वास्थ्य विभाग आरक्षित कोविड बेड की संख्या भी कम करने की तैयारी में है, ताकि नॉन कोविड मरीजों को आसानी से इलाज मिल सके।
शहर के अस्पतालों में भर्ती मरीजों में 60 साल से ज्यादा उम्र वाले या अन्य गंभीर बीमारियों से ग्रस्त लोग ही शामिल हैं। इन्हें ज्यादा सतर्क रहने की सलाह दी जा रही है। पीजीआई के डीन एकेडमिक प्रो. जीडी पुरी का कहना है कि अगर लोग कोरोना बचाव के मानकों का पालन सावधानी से करते रहे तो तीसरी लहर कुछ ही दिनों में खत्म हो जाएगी।
एक नजर कोरोना की स्थिति पर
संक्रमण दर- 4.20 प्रतिशत
अब तक कुल संक्रमित मरीज- 91019
अब तक ठीक हो चुके मरीज- 88864
अब तक हुई मौतें- 1144
अस्पतालों में भर्ती मरीजों की स्थिति
अस्पताल ऑक्सीजन बेड/ भर्ती मरीज वेंटिलेटर बेड/ भर्ती मरीज
पीजीआई 380/ 76 70/20
जीएमसीएच 32 165/30 63/3
सेक्टर 48 84/0 37/0
जीएमएसएच 16 230/17 20/2
सेक्टर 45 27/0 15/0
कोट-
कोरोना संक्रमण की स्थिति नियंत्रण में है। यह प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग के प्रयास के साथ जनता के सहयोग का परिणाम है। इस सहयोग को बरकरार रखते हुए संक्रमण से बचाव के मानकों का पालन करते रहें, ताकि जल्द से जल्द स्थिति सामान्य हो जाए।
-डॉ. सुमन सिंह, स्वास्थ्य निदेशक