फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुविधा : रक्षाबंधन पर 15 हजार महिलाओं ने फ्री बस सेवा का लाभ उठाया, पंचकूला से रोहतक, जींद, हिसार, टोहाना, भिवानी, हांसी, दिल्ली समेत अन्य क्षेत्रों के चलाई गई थीं बसें

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। रक्षाबंधन पर हरियाणा राज्य परिवहन पंचकूला डिपो की बसों में करीब 15 हजार महिलाओं ने फ्री सेवा का लाभ उठाया। रक्षा बंधन पर पंचकूला से रोहतक, जींद, हिसार, टोहाना, भिवानी, हांसी, दिल्ली और हरियाणा के अन्य क्षेत्रों के लिए बसें चलाई गईं। बसों में महिलाओं सहित 15 आयु वर्ग तक के बच्चों को फ्री सेवा का लाभ दिया गया।
विज्ञापन

उपायुक्त विनय प्रताप सिंह ने बताया कि हरियाणा सरकार की तरफ से महिलाओं के लिए चलाई गई फ्री बस सेवा 21 अगस्त दोपहर 12 बजे से 22 अगस्त रात्रि 12 बजे तक चलाई गई। उन्होंने कहा कि पिछले साल कोविड-19 महामारी के चलते इसकी अनुमति नहीं दी गई थी। इस समय कोरोना संक्रमण के मामलों में गिरावट के मद्देनजर कोविड के नियमों की पालना कर यह सुविधा शुरू की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें