पंचकूला। मांगोें को लेकर एक्सटेंशन लेक्चरर्स का आमरण अनशन छठे दिन भी जारी रहा। लेक्चरर्स की तरफ से 9 जनवरी से धरनास्थल सेक्टर-5 पंचकूला में आमरण अनशन किया जा रहा है। इसके बाद भी सरकार की तरफ से इनकी मांगों की तरफ कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। 21 फरवरी से पांच एक्सटेंशन लेक्चरर्स द्वारा आमरण अनशन शुरू किया गया है।
लेक्चरर शेर सिंह ने बताया कि आमरण अनशन पर बैठे छह दिन हो गए हैं, लेकिन सरकार और प्रशासन द्वारा अनशनकारियों की कोई सुध नहीं ली जा रही है। उन्होंने बताया कि अभी तक किसी भी आमरण अनशनकारी का मेडिकल चेकअप तक नहीं करवाया गया है। उन्होंने कहा कि अगर सरकार हमारी मांगें नहीं मानेगी तो हम दोबारा सीएम हाउस का घेराव करने जाएंगे।