फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीजीएमसी ने यूक्रेन में फंसे भारतीयों के लिए हेल्पलाइन शुरू की, भजपा ने पंजाब के लिए जारी किया नंबर

विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष हरमीत सिंह कालका और महासचिव जगदीप सिंह काहलों ने बताया है कि दिल्ली कमेटी की ओर से यूक्रेन में फंसे भारतीयों के लिए हेल्पलाइन शुरू की गई है, क्योंकि संकट का सामना कर रहे भारतीय परिवारों को नियमित तौर पर विदेश मंत्रालय और यूक्रेन दूतावास के साथ संपर्क करना पड़ रहा है और बार-बार दिल्ली आना पड़ता है। कुछ परिवार खर्च वहन नहीं कर सकते। ऐसे लोगों के लिए दिल्ली कमेटी की ओर से हेल्पलाइन बनाई गई है।
विज्ञापन

हेल्पलाइन के अलावा दिल्ली कमेटी उन परिवारों को मुफ्त आवास, भोजन और परिवहन की सहायता मुहैया करवाएगी और जरूरत पड़ने पर दिल्ली कमेटी का डेलीगेशन मंत्रालय और दूतावास भी उनके साथ जाएगा। काहलों ने कहा कि फंसे हुए अधिकांश भारतीय छात्र और श्रमिक हैं, जो रोजी-रोटी व शिक्षा प्राप्त करने के मकसद से यूक्रेन गए थे और हम कामना करते हैं कि वह सकुशल भारत लौटें।
काहलों ने बताया कि दिल्ली कमेटी की ओर से एक विशेष समिति का गठन किया गया है, जिसमें उपाध्यक्ष आत्मा सिंह लुबाना (9868854548, 9971170833), मुख्य सलाहकार परमजीत सिंह चंडोक (9810070597), प्रबंधक रणधीर सिंह (9810785240) शामिल हैं। इसके अलावा हेल्पलाइन नंबर 011-2372580-81-82, 23737328-29 का प्रयोग भी किया जा सकता है।
विज्ञापन

पंजाबियों के लिए भाजपा ने शुरू की हेल्पलाइन
यूक्रेन और रूस के बीच युद्ध में फंसे भारतीयों की जानकारी मुहैया करवाने के लिए जहां केंद्र सरकार द्वारा सभी भारतवासियों के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किए गए हैं, वहीं पंजाब के लोगों के लिए भी प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष अश्वनी शर्मा के दिशा निर्देश पर एक पांच सदस्यीय टीम का गठन करते हुए दो व्हाट्सएप नंबर और एक हेल्पलाइन नंबर जारी किया गया है।
प्रदेश भाजपा महासचिव जीवन गुप्ता ने बताया कि पंजाब के कई लड़के-लड़कियां व अन्य लोग यूक्रेन व रूस में शिक्षा व रोजगार के लिए गए हुए हैं, जो युद्ध के चलते वहां फंस गए हैं। उनके परिवार वाले अपने परिजनों की सुरक्षा को लेकर और वहां से उन्हें भारत वापिस लाने को लेकर बहुत ज्यादा चिंतित हैं। पंजाब वासियों की इस चिंता को देखते हुए गठित की गई पांच सदस्यीय टीम में अनिल सच्चर, अश्विन जौहर, अविनाश चंदर, दामन बाजवा और गुरदीप सिंह गोशा को शामिल किया गया है। व्हाट्सएप नंबर 95177-75202 व 95177-75203 और हेल्पलाइन नंबर 95177-75204 नंबर जारी किए गई हैं। जीवन गुप्ता ने कहा कि हमारी टीम के सदस्यों द्वारा फंसे हुए पंजाबियों की जानकारी भारत सरकार को मुहैया करवाई जाएगी, ताकि उन्हें जल्द सकुशल वापस लाया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें