रायपुररानी। भाजयुमो द्वारा निकाली गई युवा संकल्प साइकिल रैली का ब्लॉक रायपुररानी पहुंचने पर स्थानीय युवाओं ने जोरदार स्वागत किया। भाजयुमो के प्रदेश अध्यक्ष राहुल राणा ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान के आदेशानुसार इस यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि प्रदेश के हर जिले में प्रतिदिन युवा मोर्चा टीम द्वारा देश के बलिदान देने वाले शहीदों की स्मृति में 75 किलोमीटर साइकिल चलाकर ग्रामीणों को देशभक्ति के प्रति जागरूक किया जा रहा है।
इस दौरान भाजपा युवा मोर्चा प्रदेश महामंत्री योगेंद्र शर्मा, पंचकूला से युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष नरेंद्र लुबाना, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष तरसेम शर्मा, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य बंटी राणा, वरिष्ठ नेता रामरत्न शर्मा, जसवंत सैनी फिरोजपुर, नरेश मुरादनगर, परवीन भूड़, रामकुमार कश्यप, टोनी फिरोजपुर, पंडित अमर भारद्वाज सहित भाजपा युवा मोर्चा के अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।